Panchang Horoscope Today, 26 February 2019: आज मंगलवार, 26 फरवरी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज फाल्गुन मास की कलाष्टमी है। कालाष्टमी प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को पड़ती है। इस महीने कालाष्टमी 26 फरवरी 2019 को मनाई जाएगी। धर्म की मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन कृष्ण अष्टमी को पड़ने वाली कालाष्टमी का विशेष महत्व है।

शास्त्रों के अनुसार कालाष्टमी के दिन काल भैरव को प्रसन्न करने से शनि और राहु की अशुभ स्थिति ठीक हो जाती है। साथ ही कालभैरव के प्रसन्न होने से शनि और राहु का बुरा संकट टल जाता है। शास्त्रों में ऐसी कथा आती है कि काल भैरव शिव के अवतार हैं। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 26 फरवरी 2019 का पंचांग।

[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

सूर्योदय- 06:55 बजे, सूर्यास्त- 06:15बजे संध्या, चंद्रोदय- 1:22 बजे सुबह फरवरी 27, चन्द्रास्त- 11:33 सुबह, शक सम्वत-1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075, विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना, माघ पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- मंगलवार, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि-अष्टमी- 05:21 बजे सुबह तक फरवरी 27, नक्षत्र- अनुराधा- 11:04 रात तक, योग- व्याघात- 10:48 बजे सुबह तक, करण- बालव – 04:57 बजे शाम तक, द्वितीय करण- कौलव- 05:21 बजे सुबह फरवरी 27 तक, सूर्य राशि-कुम्भ, चन्द्र राशि- वृश्चिक, राहु काल- 03:25 बजे शाम से 04:50 बजे शाम तक, गुलिक काल- 12:34 बजे दोपहर से 01:59 बजे शाम, यमगण्ड- 09:44 बजे सुबह से 11:09 बजे तक, अभिजित मुहूर्त- 12:12 बजे दोपहर से 12:57 बजे तक

26 फरवरी 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त 09:10 बजे सुबह से 09:55 तक, अमृत काल- 12:16 दोपहर से 01:56 बजे दोपहर तक, वर्ज्य- 05:04 बजे सुबह से 06:47, 27 फरवरी तक।