Panchang Horoscope Today, 22 February 2019: आज संकष्टी गणेश चतुर्थी है। प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से आपके सभी संकट दूर हो जाते हैं और इसी वजह से इसे संकट हारा चतुर्थी भी कहते हैं। चूंकि यह चतुर्थी हर माह मनाई जाती है, इस वजह से भगवान गणेश के कई रूपों की पूजा होती है। आगे जानिए आज का पंचांग।

तिथि- तृतीया, 10:53 तक, नक्षत्र- हस्त, 24:18 तक, योग- शुला, 19:35 तक, प्रथम करण- विष्टि, 10:53 तक, द्वितीय करण- बावा, 21:32 तक, वार- शुक्रवार, सूर्योदय– 06:57, सूर्यास्त-18:11, चन्द्रोदय-21:21, चन्द्रास्त-08:53, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, अमान्ता महीना- माघ, पूर्णिमांत- फाल्गुन, सूर्य राशि- कुम्भ, चन्द्र राशि– कन्या, पक्ष- कृष्ण।

[bc_video video_id=”6004440648001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

आज का अशुभ मुहूर्त: गुलिक काल- 08:21 से 09:45 तक, यमगण्ड- 15:23 से 16:47 तक, दूर मुहूर्तम्- 00:39 से 00:41 तक और 00:48 से 00:50 तक, व्रज्याम काल- कुछ नहीं, राहु काल- 11:10 से 12:34 तक, अभिजीत– 12:11 से 12:56 तक, अमृत कालम्- कुछ नहीं