Panchang Horoscope Today, 2 March 2019: आज शनिवार, 2 मार्च है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की एकादशी तिथि है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी विजया एकादशी कही जाती है। कहते हैं कि भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए इस एकादशी का व्रत किया था। पौराणिक कथा के अनुसार जब भगवान श्री राम को वनवास के दौरान रावण से युद्ध करने हेतु जाना था, तब उन्होंने भी अपनी पूरी सेना के साथ इस व्रत को रखा था। परिणामस्वरूप लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इस एकादशी को विजया एकादशी के रूप में जाना जाता है।

पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 2 मार्च 2019 का पंचांग।

[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
सूर्योदय : 06:50 बजे, सूर्यास्त- 06:17 बजे संध्या, चंद्रोदय- 04:43 बजे सुबह, 3 मार्च चन्द्रास्त- 02:41 बजे, शक सम्वत-1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075, विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना- माघ, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- शनिवार, पक्ष- कृष्ण, तिथि- एकादशी 11:04 बजे सुबह तक पश्चात द्वादशी, नक्षत्र- उत्तराषाढा – पूरी रात, योग- व्यतीपात – 11:32 बजे सुबह तक, करण- बालव – 11:04 बजे सुबह तक, द्वितीय करण- कौलव 12:23 बजे दोपहर तक, सूर्य राशि-कुंभ, चन्द्र राशि- धनु, राहु काल- 09:42-11:08 बजे सुबह तक, गुलिक काल- 06:50 – 08:16 बजे सुबह तक, यमगण्ड- 01:59 – 03:25 बजे शाम तक, अभिजितमुहूर्त : 12:11-12:56 बजे दोपहर तक।

2 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त 06:50 सुबह से 07:35 तक, दुर्मुहूर्त- 07:35 बजे सुबह से 08:21 बजे सुबह तक, अमृत काल- 01:47 बजे रात्रि से 03:36 बजे तक, वर्ज्य- 02:57-04:46 बजे शाम तक।