Panchang Horoscope Today, 19 February 2019: आज मंगलवार, 19 फरवरी है। आज माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2019) है। माघ मास की पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद खास माना गया है। माघ पूर्णिमा पर किए गए दान-धर्म और स्नान का विशेष महत्व होता है। पंचांग के मुताबिक ग्यारहवें महीने यानी माघ में स्नान, दान, धर्म-कर्म का विशेष महत्व है। इस दिन को पुण्य योग भी कहा जाता है। इस स्नान के करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से मुक्ति मिलती है। जानिए 19 फरवरी 2019 का पंचांग।

तिथि– पूर्णिमा, 21:24 तक, नक्षत्र-आश्लेषा, 10:59 तक, योग: शोभना, 11:46 तक, प्रथम करण: विष्टि, 11:18 तक, द्वितीय करण: बावा, 21:24 तक, वार: मंगलवार, सूर्योदय: 06:59, सूर्यास्त: 18:09, चन्द्रोदय: 17:58, चन्द्रास्त: 06:39, शक सम्वत: 1940 विलम्बी, अमान्ता महीना: माघ, पूर्णिमांत: माघ, सूर्य राशि: कुम्भ, चन्द्र राशि: कर्क, पक्ष: शुक्ल

[bc_video video_id=”6002557263001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
19 फरवरी 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 21:39 से 21:41 तक, गुलिक काल – 12:34 से 13:58 तक, राहु काल– 15:22 से 16:45 तक, यमगण्ड- 09:47-11:11 तक

19 फरवरी 2019 का व्रत और त्योहार– माघ पूर्णिमा, पूर्णिमा उपवास, गुरु रविदास जयंती, स्नान-दान व्रत की माघी पूर्णिमा, फाल्गुन मास आरंभ
आज का शुभ मुहूर्त समय – 09:35-10:59 तक