Panchang Horoscope Today, 17 March 2019: आज आमलकी एकादशी है। यह एकादशी फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आती है। महाशिवरात्रि और होली त्योहार के बीच में आने वाली इस एकादशी का खास महत्व माना जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से व्रत रखकर भगवान की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही आमलकी एकादशी का व्रत बड़ी ही सावधानीपूर्वक करना चाहिए। सभी श्रद्धालुओं को ध्यान रखना चाहिए कि इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि के समाप्त होने से पहले कर लें। पारण से मतलब आमलकी एकादशी व्रत के समापन से है।
पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए17 मार्च 2019 का पंचांग।
[bc_video video_id=”5972141003001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
सूर्योदय : 06:34 बजे, सूर्यास्त- 18:27 बजे , चंद्रोदय- 14:28, चन्द्रास्त- 04:28 (18 मार्च) बजे तक, शक सम्वत – 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- शनिवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- एकादशी – 20:49 तक, नक्षत्र- पुष्य- 00:12(18 मार्च) तक, योग- अतिगण्ड – 01:06 (18 मार्च), प्रथम करण- वणिज – 10:15 तक, द्वितीय करण- विष्टि – 20:49 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- कर्क, गुलिक काल- 15:29 – 16:58, यमगण्ड- 12:39 – 14:00, अमृत काल- 18:21-19:49 तक, अभिजितमुहूर्त: 12:07 – 12:54 तक।
17 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 16:52 तक – 17:40, राहुकाल- 16:58 – 18:27 तक, वर्ज्य- 09:33 – 19:09 तक।
