Panchang Horoscope Today, 16 March 2019: आज शनिवार, 16 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सौभाग्य योग है। आज सूर्य मीन राशि में रहेगा और चंद्र मिथुन राशि में रहेगा। पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण।
पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 16 मार्च 2019 का पंचांग।
सूर्योदय : 06:35 बजे, सूर्यास्त- 18:27 बजे, चंद्रोदय- 13:23, चन्द्रास्त- 03:34 (17 मार्च) बजे तक, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075 विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- शनिवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- दशमी – 23:33 तक, नक्षत्र- पुनर्वसु- 02:14 (17 मार्च) तक, योग- सौभाग्य – 07:37, क्षय योग- शोभन- 04:33(17 मार्च) तक, प्रथम करण- तैतिल – 12:43 तक, द्वितीय करण- गर – 23:33 तक, सूर्य राशि- मीन, चन्द्र राशि- मिथुन, अमृत काल – 23:59 – 01:29(17 मार्च) तक, गुलिक काल- 06:35 – 08:04, यमगण्ड- 14:00 – 15:29, अभिजितमुहूर्त: 12:07 – 12:55 तक।
[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
16 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 06:35 – 07:22 तक, दुर्मुहूर्त- 07:22-08:10 तक, राहु काल- 09:33 – 19:02 तक, वर्ज्य- 14:49 – 16:29 तक।
