Panchang Horoscope Today, 15 February 2019: आज शुक्रवार, 15 फरवरी है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ महीने की दशमी तिथि है और शुक्ल पक्ष है। पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। आज दशमी तिथि है। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 15 फरवरी 2019 का पंचांग।
तिथि – दशमी – 13:20:01 तक, नक्षत्र – मृगशीर्षा – 20:53:15 तक, करण – गर – 13:20:01 तक, वणिज – 24:16:23 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – विश्कुम्भ – 27:22:46 तक, वार – शुक्रवार, सूर्योदय – 07:00:04, सूर्यास्त – 18:11:06, चंद्रोदय – 13:39:00, चंद्रास्त – 27:48:59
15 फरवरी 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 09:14:16 से 09:59:00 तक, 12:57:57 से 13:42:41 तक, कुलिक – 09:14:16 से 09:59:00 तक, कंटक – 13:42:41 से 14:27:25 तक, राहु काल – 11:11:42 से 12:35:34 तक, कालवेला / अर्द्धयाम – 15:12:09 से 15:56:53 तक, यमघण्ट – 16:41:37 से 17:26:21 तक, यमगण्ड – 15:23:20 से 16:47:13 तक,, गुलिक काल – 08:23:56 से 09:47:49 तक
[bc_video video_id=”5999550097001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:13:12 से 12:57:57 तक, अमृत काल 12:30 से 14:01 तक
15 फरवरी 2019 का व्रत और त्यौहार- जया-अजा-एकादशी व्रत – स्मार्त*, भैमी एकादशी</p>
