Panchang Horoscope Today, 14 March 2019: आज गुरुवार, 14 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज से होलाष्टक आरंभ हो रहा है। माना जाता है कि होलाष्टक से ही होली की शुरुआत हो जाती है। होलाष्टक को लेकर दो पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। पौराणिक मान्यताएं कहती हैं कि होली से आठ दिन पहले यानि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। जिसके कारण कोई भी शुभ काम करने की मनाही है।
होलाष्टक के दिन यानी फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी को दैत्य राज हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को बंदी बनाकर यातनाएं देना शुरु किया। उन्हें होलिका में जलाने का प्रयास किया। जिसके लिए अपनी बहन होलिका की मदद ली, लेकिन इसमें खुद होलिका भस्म हो गई। जो कि रंगोत्सव के रुप में मनाया जाता है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण।
[bc_video video_id=”6012970179001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 14 मार्च 2019 का पंचांग।
सूर्योदय : 06:36 बजे, सूर्यास्त- 18:25 बजे संध्या, चंद्रोदय- 11:30, चन्द्रास्त- 25:37 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075, विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना- फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- बृहस्पतिवार, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि- अष्टमी – 27:21 तक तक, नक्षत्र- मॄगशिरा – 28:43 तक, योग- प्रीति – 12:21 तक, प्रथम करण- विष्टि – 15:57 तक, द्वितीय करण- बव – 27:21 तक, सूर्य राशि- कुंभ, चन्द्र राशि- वृषभ, राहु काल- 13:49 – 15:28, गुलिक काल- 09:33 – 11:02, यमगण्ड- 06:36 – 08:05, अभिजितमुहूर्त: 12:07 – 12:54 तक।
14 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त- 10:32 – 11:20, अमृत काल- 20:03 – 21:38 तक, वर्ज्य- 10:36 – 12:11 तक।