Panchang Horoscope Today, 13 February 2019: आज शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। इस दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है। दुर्गा अष्टमी हर माह मनाई जाती है। इसे मासिक दुर्गाष्टमी कहा जाता है। इस दिन व्रत का खास महत्व है। कहा जाता है इस दिन जो देवी की सच्चे मन से आराधना करता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि उत्सव की अष्टमी को महाष्टमी कहा जाता है। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य मकर राशि में रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 13 फरवरी 2019 का पंचांग।
तिथि – अष्टमी – 15:48:00 तक, नक्षत्र – कृत्तिका – 22:28:15 तक, करण – बव – 15:48:00 तक, बालव – 27:27:35 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – ब्रह्म – 10:17:49 तक, वार – बुधवार, सूर्योदय – 07:01:40, सूर्यास्त – 18:09:37, चंद्रोदय – 12:03:00, चंद्रास्त – 25:45:00
[bc_video video_id=”5999923202001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
13 फरवरी 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 12:13:23 से 12:57:54 तक, कुलिक – 12:13:23 से 12:57:54 तक, कंटक – 16:40:33 से 17:25:05 तक, राहु काल – 12:35:39 से 13:59:08 तक, कालवेला / अर्द्धयाम – 07:46:12 से 08:30:44 तक, यमघण्ट – 09:15:16 से 09:59:47 तक, यमगण्ड – 08:25:10 से 09:48:40 तक, गुलिक काल – 11:12:09 से 12:35:39 तक
13 फरवरी 2019 का व्रत और त्यौहार- भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, बुधाष्टमी, कुंभ संक्रांति
आज का शुभ मुहूर्त समय – अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं, अमृत काल- 20:02 से 21:39 तक
