Panchang Horoscope Today, 12 February 2019: आज माघ महीने की शुक्ल सप्तमी तिथि है। वार मंगलवार और तारीख 12 फरवरी है। आज अचला सप्तमी/रथ सप्तमी का व्रत है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण ने खुद धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत की महिमा के बारे में बताया था। अचला सप्तमी को रथ,अर्क, सूर्य, महती, भानु तथा पुत्र सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास करते हैं। इस व्रत को करने से पूरे माघ मास के दौरान स्नान करने के बराबर पुण्य मिलता है। आज सूर्य मकर राशि में रहेगा और चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। आज सप्तमी 15:55 कर रहेगी। जानिए 12 फरवरी 2019 का पंचांग।
तिथि – सप्तमी – 15:55:42 तक, नक्षत्र – भरणी – 22:11:10 तक, करण – वणिज – 15:55:42 तक, विष्टि – 27:57:18 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – शुक्ल – 11:27:31 तक, वार – मंगलवार, सूर्योदय – 07:02:27, सूर्यास्त – 18:08:51, चंद्रोदय – 11:22:59, चंद्रास्त – 24:45:00
[bc_video video_id=”5999923202001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
12 फरवरी 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 09:15:44 से 10:00:09 तक, कुलिक – 13:42:18 से 14:26:43 तक, कंटक – 07:46:52 से 08:31:18 तक, राहु काल – 15:22:15 से 16:45:33 तक, कालवेला / अर्द्धयाम – 09:15:44 से 10:00:09 तक, यमघण्ट – 10:44:35 से 11:29:01 तक, यमगण्ड – 09:49:03 से 11:12:21 तक, गुलिक काल – 12:35:39 से 13:58:57 तक
आज का शुभ मुहूर्त समय – अभिजित मुहूर्त- 12:13 से 12:57 तक , अमृत काल- 17:11 से 18:51 तक
12 फरवरी 2019 का व्रत और त्यौहार- रथ सप्तमी, अचला सप्तमी व्रत, सूर्य सप्तमी, नर्मदा जयंती
