Panchang Horoscope Today, 4 March 2019: आज सोमवार,4 मार्च है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग हिन्दू कैलेंडर होता है जिसे भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। 4 मार्च 2019 (सोमवार) को यानि आज महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।
इस बार सोमवार के दिन यह पूजन किया जाएगा, जिसकी वजह से शिवभक्तों में विशेष उत्साह होगा। क्योंकि सोमवार के दिन काफी समय से भगवान शिव की पूजा की जाती रही है, भोलेनाथ के भक्त इस दिन अपने अराध्य के लिए पूजन के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। शिवपुराण के मुताबिक, सोमवार को शिव की पूजा और व्रत करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसलिए इस बार शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। जानिए 4 मार्च 2019 का पंचांग।
[bc_video video_id=”6008840842001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
सूर्योदय : 06:47 बजे, सूर्यास्त- 06:19 बजे संध्या, चंद्रोदय- 30:03 बजे, 5 मार्च चन्द्रास्त- 16:26 बजे, शक सम्वत- 1940 विलम्बी, विक्रम सम्वत- 2075, विरोधकृत, गुजराती सम्वत- 2075 साधारण, अमांत महीना- माघ, पूर्णिमांत महीना- फाल्गुन, वार- सोमवार, पक्ष- कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी – 16:29 तक बजे शाम तक, नक्षत्र- श्रवण 12:11बजे तक, योग- परिघ – 13:34 तक, करण- वणिज- 16:29 बजे तक, द्वितीय करण- विष्टि, सूर्य राशि- कुंभ, चन्द्र राशि- मकर, राहु काल- 8:14-09:40 बजे तक, गुलिक काल- 13:59 – 15:26 बजे तक, यमगण्ड- 11:07 – 12:33 बजे दोपहर तक, अभिजितमुहूर्त : 12:10 – 12:56 बजे दोपहर तक।
4 March 2019 का अशुभ समय – दुर्मुहूर्त 12:56 – 13:42 तक, दुर्मुहूर्त- 15:14 – 16:०० तक, अमृत काल- 27:33 – 29:21 तक, वर्ज्य- 16:42 – 18:31 बजे शाम तक।
