हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर बनी रेखाओं को उल्लेख किया गया है। कहा जाता है हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन के बारे में पता किया जा सकता है। हथेली पर मौजूद हर रेखा का अपना एक अलग मतलब होता है वो जीवन की हर शक्ति के प्रवाह की परिचायक होती हैं। ये रेखाएं व्यक्ति के गुणों को उजागर करती है। जिन लोगों की रेखाओं में दोष होता है उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है हथेली पर सीधी रेखा व्यक्ति के जीवन में सफल होने का प्रमाण देती है। आइए आज जानते है ऐसी रेखा के बारे में जो व्यक्ति को पिता बनने में बाधक होती है-

हृदय रेखा – हृदय रेखा व्यक्ति के हथेली पर इंडेक्स फिंगर के नीचे से शुरू होती है और बुध पर्वत यानी की सबसे छोटी उंगली की ओर जाती है। अगर जहां ह्रदय रेखा खत्म होती है वहां बुध पर्वत पर श्रृंखलाकार निशान ना हो तो ऐसे व्यक्ति को पिता बनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की हथेली पर ह्रदय रेखा इंडेक्स फिंगर के एकदम नीचे से शुरू होती है वह व्यक्ति अपने पार्टनर को पागलपन की हद तक प्यार करता है। जिनकी हथेली की ह्रदय रेखा मिडिल और इंडेक्स फिंगर के बीच से शुरू होती है तो वह व्यक्ति शांत और सच्चे मन का होता है।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

जिन लोगों की हथेली पर हृदय रेखा शनि पर्वत से शुरू होती है तो वह व्यक्ति वासना का लालची हो जाता है। ऐसा व्यक्ति स्वार्थी हो सकता है।जिनकी हथेली पर हृदय रेखा लाल रंग की होती है उनका स्वभाव थोड़ा आक्रामक होता है। जिनके हाथ पर ये ह्रदय रेखा हल्के रंग हो तो वह व्यक्ति नीरस स्वभाव का होता है। जिन लोगों की हथेली पर ह्रदय रेखा टूटी हो तो वह व्यक्ति प्यार में असफल हो जाता है। यदि किसी के हाथ पर दो ह्रदय रेखाएं हों तो वह व्यक्ति भगवान का भक्त होता है।