जरुरत पड़ने पर लोग एक-दूसरे से धन उधार मांग लेते हैं। लेकिन वह कई पर समय पर पैसा नहीं चुका पाते हैं। कहा जाता है कर्ज के लेन-देन में वार का बहुत महत्व होता है। यदि किसी व्यक्ति को कर्ज चाहिए तो उसे वार देखकर ही कर्ज लेना चाहिए। जिन लोगों को कर्ज चुकाने में समस्या आ रही हो तो उसे बुधवार को गणेशजी के समक्ष तीन बार ‘ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए। आइए जानते हैं किस वार को कर्ज लेना चाहिए।
सोमवार – सोमवार का दिन मां पार्वती का दिन माना जाता है। यह वार शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन कर्ज लेन-देने से कोई परेशानी नहीं होती है।
मंगलवार – भगवान शिव के बड़े बेटे कार्तिकेय को मंगलवार का देवता माना जाता है। इस वार को उग्र और क्रूर वार माना जाता है। शास्त्रों में इस दिन कर्ज लेना अशुभ बताया गया है। कहा जाता है इस दिन कर्ज लेने की बजाय पुरानी कर्ज चुकाना चाहिए।
बुधवार- विष्णु भगवान को बुधवार का देवता माना जाता है। इस दिन को शुभ वार माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस वार को नपुंसक वार माना गया है। यह गणेशजी का वार है। इस दिन कर्ज देने से बचना चाहिए।
गुरुवार- गुरु ब्रह्मा को गुरुवार का देवता माना जाता है। गुरुवार के देवता ब्रह्मा हैं। यह लघु संज्ञक शुभ वार है। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
शुक्रवार- भगवान इन्द्र को शुक्रवार का देवता माना जाता है। शुक्रवार सौम्य वार है। कर्ज लेने-देने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा माना जाता है।
शनिवार- शनिवार का देवता काल होता है। इस वार को क्रूर माना जाता है। शनिवार को दिन कर्ज लेन-देन के लिए ठीक नहीं माना जाता है। इस दिन कर्ज लेने से उसे चुकाने में दिक्कतें आती है।
रविवार- शिव को रविवार को देवता माना जाता है। रविवार को क्रूर वार माना जात है। कहा जाता है इस दिन कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिए।