दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल 19 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली की रात लोग दीपक जलाने के बाद लक्ष्मी मां का पूजन करते हैं। पूरे भारत में इस दिन दीपक जलाएं जाते हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां जलाने चाहिए दीपक-
1. दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक रखें और घर लौट आएं। दीपक जलाने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें।
2. सुनसान इलाके में स्थिति शिव मंदिर में शिवलिंग के पास दीपक जलाएं।
3. दिवाली की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों और दीपक अवश्य जलाएं।
4. घर के पास चौराहे पर दीपक जलाएं।
[jwplayer Vz7WLBJV-gkfBj45V]
5. दिवाली पर जहां लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। वहां ऐसी व्यवस्था करें कि दीपक पूरी रात जलता रहें।
6. बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
7. घर के पास स्थित मंदिर में दीपक जलाएं।
8. घर के आंगन में दीपक जलाएं और ध्यान रहें ये दीपक रातभर बुझना नहीं चाहिए।