July 2019, Rashifal in Hindi: 2019 के सातवें महीने जुलाई की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी तो कुछ राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। मेष राशि वालों की आय में बढ़ोतरी के योग हैं तो वृष राशि के लोगों की आय में अधिक खर्चा होने की संभावना है। मिथुन राशि वाले लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा तो कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सिंह राशि वालों की बात करें तो इन्हें लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे लेकिन दुश्मन भी काफी सक्रिय रहने वाले हैं जो हर वक्त आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। जानें यहां अपना जुलाई महीने का राशिफल…

मेष (Aries): यह माह आपके लिए काफी शुभ रह सकता है। आपको अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विदेश से सुख प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। लेकिन महीने के मध्य में आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ (Taurus): आपके लिए महीने की शुरुआत कुछ पेरशानी भरी हो सकती है। लेकिन कुछ दिन निकल जाने के बाद आपकी स्थिति अच्छी होती जायेगी। धन में वृद्धि के साथ वाहन सुख की भी प्राप्ति के संकेत हैं। दुश्मन निर्बल होंगे। लेकिन बच्चों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कोई कीमती वस्तु चोरी होने के आसार हैं।

मिथुन (Gemini): सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। इस समय धैर्य से काम लें।

कर्क (Cancer): ये महीना आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है। इस महीने अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें जिससे कर्ज ना लेना पड़े। संतान पक्ष से भी कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह है।

सिंह (Leo): भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। इस महीने में हालांकि लाभ के कम अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आप उनका फायदा उठाने में नहीं चुकेंगे। मन अशांत रह सकता है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर किसी से विवाद ना करें।

कन्या (Virgo): इस महीने संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में सफलता हासिल होगी। बच्चों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दुश्मन असफल होंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्ध के आसार हैं।

तुला (Libra): माह की शुरुआत में शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए अपने हर काम को सावधानी से करें। अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जुलाई का पहला हफ्ता बीत जाने के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। विदेश जाने का सुख भी प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए ये महीना मुश्किलों भरा रहने वाला है। छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। मेहनत अनुसार फल प्राप्त होगा। वाणी और गुस्से पर काबू रखें। गलत संगत से दूर रहे।

धनु (Sagittarius): आर्थिक मामलों के लिए माह आपके लिए अच्छा रहने वाला है लेकिन प्रेम संबंधों में काफी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेमी से अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा करने से बचें। पुराने निवेश से कुछ लाभ मिल सकता है। किसी कार्य में मित्र का साथ आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

मकर (Capricorn): कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। खर्चों में कमी आयेगी। आय बढ़ने के आसार हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लव मैरिज के योग हैं। शत्रुओं का नाश होगा। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति लाभ देगी। परिवार में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा।

कुंभ (Aquarius): महीने की शुरुआत आपके लिए निराशाजनक हो सकती है। मान-सम्मान में कमी आने के आसार हैं। लेकिन आधा महीना बीत जाने के बाद आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है। बिगड़े काम बनने लगेंगे। मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। आय में भी इजाफा होने के आसार हैं। स्त्री सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मीन(Pisces): इस माह नए काम की शुरुआत करने से बचें। वाणी पर विशेष संयम रखना होगा नहीं तो आपके करीबी रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।