Mercury Transit 2020 : बुध राशि परिवर्तन 2020 (Budh Rashi Parivartan 2020) 22 सितंबर, मंगलवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर तुला राशि में होने वाला है। इस बार बुध राशि परिवर्तन कन्या राशि से तुला राशि में हो रहा है। बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, ज्ञान, विवेक, वाणी, त्वचा और लेखन को प्रभावित करने वाला ग्रह माना जाता है।

ज्योतिषों के मुताबिक बुध गोचर 2020 का तुला राशि में होना कुछ राशियों के लिए सकारात्मक और कुछ के लिए नकारात्मक प्रभाव देने वाला साबित होगा। ऐसे में यह जरूरी है कि जिन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है वह बुध के उपाय करें ताकि उन्हें कोई भी नकारात्मक प्रभाव न झेलना पड़े।

मेष राशि – इस बुध गोचर के दौरान आपकी राशि के जातकों को हरे रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।

वृष राशि – वृष राशि के जातकों को बुध गोचर की पूरी समय अवधि में हरे रंग का भोजन करना चाहिए।

मिथुन राशि – आपकी राशि के जातकों को हरे रंग की मिठाई या फल गरीब और जरूरतमंदों को दान करने चाहिए।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों को बुध गोचर के दौरान गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। विशेष तौर पर बुधवार के दिन उपाय जरूर करें।

सिंह राशि – सिंह राशि वाले लोगों को अपने हाथ में हरे रंग का धागा पहनना चाहिए। इससे बुध के नकारात्मक प्रभाव नहीं मिलते हैं।

कन्या राशि – आपकी राशि के जातकों को बुध राशि परिवर्तन के दौरान कुष्ठ रोगियों को हरे रंग के वस्त्र दान करने चाहिए।

तुला राशि – बुध राशि परिवर्तन आपकी राशि में ही होने वाला है। ऐसे में आपको रोज सुबह उठकर सबसे पहले कोई हरी चीज खानी चाहिए। इनमें हरा फल-सब्जी या पेय पदार्थ भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि – इस राशि वालों को बुध राशि परिवर्तन के दौरान अपनी बुआ को खट्टी-मीठी गोलियां खिलानी चाहिए।

धनु राशि – धनु राशि वाले जातकों को बुध गोचर के दौरान हरे वस्तुओं का दान करना चाहिए। साथ ही गाय माता को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि – इस राशि वालों को विधारा की जड़ को हरे धागे में बांधकर अपने गले में पहनना चाहिए। बुध गोचर के दौरान बुधवार के दिन इस उपाय को जरूर करें।

कुंभ राशि – इस राशि के जातकों को बुध राशि परिवर्तन की अवधि के दौरान हरे रंग का रुमाल हर अपने पास रखना चाहिए।

मीन राशि – आपकी राशि वालों को बुध गोचर के दौरान हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इसके अलावा यह प्रयास करें कि हरे कपड़ों का दान भी करें।