Mars Transit 2020/ Mangal Rashi Parivartan : 4 अक्तूबर, रविवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेगा। यह 24 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इससे पहले मंगल मेष राशि में थे। मंगल को साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज का कारक माना जाता है। मंगल दोष से पीड़ित जातक को वैवाहिक जीवन में कष्टों से लेकर दरिद्रता जैसे दु:ख उठाने पड़ते हैं। मंगल का राशि परिवर्तन करना सभी 12 राशियों के जातकों की कुंडली पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालता है।

मेष राशि – मंगल आपकी राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। शारीरिक शक्ति बढ़ेगी। धन लाभ हो सकता है।

वृष राशि – आपकी राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने से बड़ों का सम्मान करें। भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। शारीरिक ताकत में कमी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मकान या दुकान पर विपत्ति आ सकती है।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ है। भूमि खरीदने के योग बनेंगे। धन लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। वाणी पर नियंत्रण।

सिंह राशि – घर में मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें। हनुमान जी की आराधना करें।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए यह समय शुभ फल नहीं देगा। प्रयास करें कि इस दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें। भूमि से जुड़े विवाद हो सकते हैं। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

तुला राशि – दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। इस दौरान आप गाड़ी या भूमि में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं। कोशिश करें कि लाल कपड़े का दान करें।

वृश्चिक राशि – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने से बड़ों का सम्मान करें। हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कारोबार में तरक्की मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों को मंगल राशि परिवर्तन के शुभ फल मिलेंगे। हनुमान जी की उपासना करें। व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी-पेशे में तरक्की के योग बनेंगे।

मकर राशि – आपकी राशि के जातकों को सुखद परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता के साथ ही व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त होगी। प्रमोशन के योग बनेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मन खुश रहेगा। भूमि या गाड़ी में इन्वेस्ट करेंगे। हनुमान जी की आराधना जरूर करें।

मीन राशि – मंगल आपकी राशि में ही परिवर्तन करने वाले हैं। यह समय आपके लिए मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं। शारीरिक क्षमता बढ़ेगी।