मंगल 12 जुलाई को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर कर्क राशि में अस्त हो रहे हैं और फिर 23 अक्टूबर को कन्या राशि में उदित होंगे। मंगल ग्रह को क्रूर ग्रह माना जाता है। अस्त अवस्था में ही मंगल 8 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे और 25 सितंबर को कन्या राशि में चले जाएंगे। मंगल के अस्त होने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ने वाला है। जानते हैं किसके लिये समय शुभ और किसके लिए मुश्किल भरा रहने वाला है…
मेष- मंगल का अस्त होना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। दुर्घटना की आशंका है। अपनी राशि के स्वामी अस्त होने के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरन वाणी पर संयम रखना होगा। नहीं तो विवाद बढ़ सकते हैं। बेवजह की यात्राएं करने से बचें।
वृष- व्यापार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। लेकिन किसी दुर्घटना के आसार भी दिखाई दे रहे हैं। अचानक से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मिथुन- इस राशि वालों के लिए अस्त मंगल लाभकारी साबित हो सकता है। बच्चों को पढ़ाई में सफलता हालिस होगी। करियर में शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। धन लाभ भी हो सकता है।
कर्क- मंगल इसी राशि में अस्त हो रहे हैं। इसलिए आपके लिए समय शुभ नहीं है। संतान पक्ष से कुछ कष्ट मिल सकता है। करियर के लिए भी समय मुश्किल भरा रह सकता है। ऐसे में आपको धैर्य रखने की जरूरत होगी।
सिंह- आपकी राशि वालों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की के आसार हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। लेकिन इस वक्त आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
कन्या- मंगल के अस्त होने के दौरान आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रेमोशन होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है।
तुला- इस समय आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है लेकिन परिवार वालों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी कुछ परेशान कर सकता है।
वृश्चिक- मंगल का अस्त होना आपके स्वास्थ्य के लिए कष्टकारी हो सकता है। व्यापार में सावधानी से काम लेना होगा। आर्थिक हानि हो सकती है। नया काम शुरु करने से बचें।
धनु- किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। जिस कारण अकेलापन महसूस होगा। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। किसी काम में अचानक से बाधा उत्पन्न होने से आप परेशान रहेंगे।
मकर- प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। रिश्तों में तनाव बना रहेगा। सेहत आपका साथ कम देगी। यात्रा पर जाने से बचें। दोस्तों की सहायता मिलेगी।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ- दुश्मन निर्बल होंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती हैं।
मीन- पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने की भी उम्मीद है।