इंसान की आदतों के कारण ही उनके काम सफल या असफल होते हैं। कई बार बुरी आदतों के कारण काम बिगड़ जाते हैं। आज हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताएंगे, जिनके उपाय से आपकी किस्मत पर लगे ताले खुल जाएंगे।

1. अगर कोई इंसान देर रात तक जागता है और सुबह देर तक सोता है तो उस इंसान की कुंडली में चंद्रमा उसे अशुभ फल प्रदान करता है। देर रात तक जागने वाले लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानी भी हो जाती है।

2. अगर कोई व्यक्ति बाहर से घर आने के बाद जूते-चप्पल इधर-उधर फेंक देता है तो उसकी जिंदगी में शत्रु भय बढ़ने लगता है। शास्त्रों के मुताबिक घर में बेतरतीबी से रखे जूते-चप्पल शत्रुओं को बलवान बनाते हैं। इसके कारण मान-सम्मान में कमी आने लगती है।

3. खाना खाने के बाद जूठी थाली या बर्तन छोड़कर उठना बुरी आदत है। ऐसा करने वाले व्यक्ति की सफलता ठहरती नहीं है और उसे बार-बार नाकामी का सामना करना पड़ता है ऐसे लोग ज्यादा मेहनत करने के बावजूद संतोषजनक फल नहीं पाते। थाली का पूरा खाना खाने और जूठे बर्तनों को सही स्थान पर रखने से कुंडली के शनि और चंद्र दोष दूर हो जाते हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

[jwplayer Pj3izxy4-gkfBj45V]

4. जिसके घर में बिस्तर अव्यवस्थित और चादरें गंदी रहती हैं। उसके जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है। इस बुरी आदत से दिनचर्या खराब होती है और मानसिक अशांति बढ़ने लग जाती है। जिन लोगों में ये आदत होती है वो कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते हैं।

5. जिस इंसान में जोर से बोलने की आदत है उसे शनि देव के कोप का सामना करना पड़ता है। ऐसा करने वाले लोगों से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। व्यर्थ की बातें करने वाले लोगों को भी शनि देव के दंड का भागी बनना पड़ता है।

6. जो इंसान किसी भी बूढ़े-बुजुर्ग का अपमान करता है उसके जीवन में तरक्की औप बरकत बंद हो जाती है।