मेष राशि के जातक पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ नोकझोक हो सकती है। वृषभ राशि वाले लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कर्क राशि वाले पार्टनर के पीछे पैसा खर्च करेंगे। जीवनसाथी के प्रति और भी अधिक लगाव बढ़ेगा। सिंह राशि को रिलेशनशिप में तनाव नजर आएगा। हालांकि माता-पिता से बहुत प्यार मिलेगा। जानिए अपना आज का लव राशिफल…
Horoscope Today, June 20, 2019: वृषभ वालों की रहेगी आर्थिक तंगी, जानें अपना पूरा राशिफल
मेष राशिफल: पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। पढ़ाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा जिस कारण मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ नोकझोक हो सकती है।
वृषभ राशिफल: पार्टनर की तरफ से कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। रोमांस के लिए आज का दिन शुभ शुभ है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
मिथुन राशिफल: जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें करें नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
कर्क राशिफल: जीवनसाथी के प्रति लगाव और भी अधिक बदने वाला है। पार्टनर के पीछे पैसे खर्च होंगे, हालांकि प्यार की अनुभूति करेंगे। नव विवाहित लोगों के जीवन में नया मोड़ आने वाला है।
सिंह राशिफल: रिलेशनशिप में तनाव आएगा। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से बहुत अधिक प्यार मिलेगा।
कन्या राशिफल: जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलने वाला है। पार्टनर से अनावश्यक विवाद हो सकता है। हालांकि प्यार भरी बातों से बस में कर सकते हैं।
तुला राशिफल: पत्नी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। किसी कारण से लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा बर्ताव खुशियां प्रदान करेगी।
वृश्चिक राशिफल: प्रेम संबंधों में मग्न रहने के योग हैं। जो जातक पहले से प्रेम संबंध में नहीं हैं उन्हें इसका ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेकार के विवाद से बचें।
धनु राशिफल: पार्टनर के प्रति लगाव बढ़ेगा। रेलेशनशिप में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। शादीशुदा लोगों को भी वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। किसी खूबसूरत जगह की सैर करने जा सकते हैं।
मकर राशिफल: पार्टनर के साथ रोमांटिक महसूस करेंगे। नए प्रेम संबंधों के लिए यह समय खास है। शादी के लिए उत्सुक जातकों के लिए यह समय शुभ है।
कुंभ राशिफल: जो पहले से प्रेम संबंध में हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। कलात्मक अंदाज में आपसी बातचीत होगी। आपसी संबंधों में और भी मधुरता आएगी।
मीन राशिफल: संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाहित लोगों के लिए यह समय बहुत सारी चिंताओं से भरा है। पसंदीदा जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है।