Love Horoscope Today: मेष राशिफल: लव लाइफ के लिए खुशियों भरा दिन रहने वाला है। आज आपके पार्टनर के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। नए दोस्त बनने के आसार हैं। वृषभ राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में भी खटास उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशिफल: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ सकते हैं। पारिवार में कलह का माहौल बना रहेगा।
कर्क राशिफल: प्रेमी से किसी न किसी बात पर मनमुटाव होते रहेंगे। कोई करीबी दोस्त धोखा दे सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर पति पत्नियों के बीच झगड़ा हो सकता है।
सिंह राशिफल: लव मैरिज के लिए परिवार वालों को मनाने में कुछ समय लग सकता है। साथ ही नए दोस्त बनने के आसार हैं। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
कन्या राशिफल: आपकी लव लाइफ के लिए दिन काफी शुभ है। प्यार का इजहार कर सकते हैं। प्रेमी की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
तुला राशिफल: काम के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। छुट्टी में प्रेमी को समय न दे पाने के कारण आपके झगड़े हो सकते हैं। शांत मन से प्रेमी को समझाने की कोशिश करेंगे। तो किसी भी प्रकार के तनाव से बच पाएंगे।
वृश्चिक राशिफल: पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। लेकिन गलत दोस्तों की संगत से दूर रहें। पिता के क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है।
धनु राशिफल: दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। पार्टनर आपके लिए रोमांटिक डेट का आयोजन कर सकता है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी।
मकर राशिफल: आपकी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों के साथ हो सकती है। हो सकता है आपको उनका पूरा साथ भी मिल जाए। लेकिन प्यार का इजहार आज न करें तो बेहतर होगा।
कुंभ राशिफल: किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात होने के आसार हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। किसी लंबी और धार्मिक यात्रा पर जाने की उम्मीद है।
मीन राशिफल: आज प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्यार में धोखा खा चुके जातकों को उनका लव पार्टनर मिल सकता है।