Love Horoscope Today: मेष राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
वृषभ राशिफल</strong>: नए प्रेम संबंध बनाते हुए सावधानी बरतनी होगी। प्यार में धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाई-बंधुओं से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
मिथुन राशिफल: आपकी लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। टूटे हुए दिल फिर से जुड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
कर्क राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। निराशा हाथ लग सकती है। प्रेमी से किसी बात को लेकर काफी अनबन हो सकती है।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है।
कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को लव लाइफ में परिवार वालों का मिल सकता है पूरा सहयोग, विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होने की है संभावना।
तुला राशिफल: तुला राशि वाले अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवन साथी के लिए निकालें।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों का अपने प्रेमी से काफी झगड़ा हो सकता है। अपनी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल ना करें नहीं तो प्रेम संबंधों में काफी खटास आ सकती है।
धनु राशिफल: धनु राशि वालों का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। विदेश में बैठे प्रेमी से जल्द ही मुलाकात हो सकती है। शादी का निर्णय भी लिया जा सकता है।
मकर राशिफल: लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखें जिससे की बाद में पछताना ना पड़े।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। मनचाहा हमसफर मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।