Love Horoscope Today: मेष राशिफल: जीवन साथी का भरपूर प्यार मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ संबंध मधुर होंगे।

वृषभ राशिफल</strong>:  प्रेमी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पुराने किसी प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। किसी जरूरी कार्य में हमसफर का साथ मिलेगा। दिन रोमांटिक रहने वाला है।

मिथुन राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहेगा। शादी के लिए पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।

कर्क राशिफल: प्रेम संबंधों में और भी ज्यादा मजबूती आयेगी। रिश्तों में आ रही बाधाएं दूर होने के आसार हैं। प्रेमी के साथ समय ज्यादा बीतेगा।

सिंह राशिफल: प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। संबंधों में खास आने के चलते दूरी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आज आप अपने पार्टनर से दूर रहें।

कन्या राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो धोखा मिल सकता है। जो जातक अभी प्रेम के बंधन में नहीं बंधे हैं उन्हें अपना लव पार्टनर मिल सकता है।

तुला राशिफल: प्रेम में निराश जातकों के लिए दिन खुशियों भरा हो सकता है। किसी के प्रति आप अपना आकर्षण महसूस कर सकते हैं। कोई आपको प्रपोज भी कर सकता है।

वृश्चिक राशिफल:  प्रेम संबंधों में सौहार्द बना रहे इसके लिए आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखना होगा। आपकी शक करने की आदत आपके रिश्ते को खत्म कर सकती है।

धनु राशिफल: लव मैरिज के लिए परिवार वालों को मनाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों को लेकर विवाद हो सकते हैं।

मकर राशिफल: आपकी लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन शुभ है। दांपत्य जीवन में कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ राशिफल: प्रेम विवाह करने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी की इककम बढ़ेगी। माता-पिता का भरपूर प्यार मिलेगा।

मीन राशिफल: प्यार में धोखा मिलने के आसार हैं। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। भाई-बहनों से झगड़ा हो सकता है।