Love Horoscope Today: आज का दिन मेष, कर्क, सिंह और कन्या वालों की लव लाइफ के लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। सिंह राशि वालों के पार्टनर की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन साथी का किसी जरूरी काम में साथ मिलेगा। कन्या राशि वालों को ससुराल पक्ष से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। तुला राशि के जातक अपने प्रेमी को इंप्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। मीन राशि वालों की प्रेमी से दूरी बढ़ने के आसार हैं। यहां जानें अपना लव राशिफल…

Horoscope Today, June 29, 2019: कन्या राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत,जानें करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज 

मेष राशिफल: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। भगावन शिव की पूजा करें। छोटे भाई-बंधुओं से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ राशिफल: माता-पिता से संबंध मधुर होंगे। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। लेकिन किसी दोस्त के कारण आपकी अपने पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है।

मिथुन राशिफल: प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। प्रेमी की किसी बात से आपका दिल टूट सकता है। विदेश में बैठे प्रेमी से अचानक मुलाकात होने की संभावना है।

कर्क राशिफल: प्रेम मामलों को लेकर दिन अच्छा है। आज किसी से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ मूवी देखने की योजना बन सकती है।

सिंह राशिफल: प्रेमी की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवन साथी का साथ मिलेगा।

कन्या राशिफल: ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ संबंध और भी ज्यादा मधुर होंगे। लेकिन आपके रिलेशन को कोई खराब करने की कोशिश कर सकता है।

तुला राशिफल: आज आपका प्रेमी आपको इंप्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकता है। शाम को कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ में चार चांद लगा देगा।

वृश्चिक राशिफल: आपकी लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। लेकिन शाम होते होते आपके बीच के तनाव खत्म होने के भी आसार हैं।

धनु राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्यार का इजहार कर सकते हैं। परिवार वालों से भरपूर प्यार मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे।

मकर राशिफल: नए प्रेम संबंध बनेंगे। पुराने बिगड़े हुए रिश्ते खत्म होने के आसार हैं। लेकिन बहन से आपका किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कुंभ राशिफल: प्रेम संबंधों में कुछ नयापन आ सकता है। आज आप अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ खास गिफ्ट दे सकते हैं।

मीन राशिफल: शादी के लिए वधु की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। प्रेमी से दूरी बढ़ सकती है। माता-पिता किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।