Love Horoscope Today: मेष राशि वालों के लिए दिन प्यार भरा रहने वाला है। किसी लंबे सफर पर जा सकते हैं। वृष वालों को माता पिता का सहयोग मिलेगा। विवाह के भी शुभ योग बन रहे हैं। मिथुन राशि वालों को अपने पुराने प्रेम संबंधो के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कर्क वाले दोस्त बनाते समय सावधानी बरतें। सिंह वालों शादी का निर्णय लेने में समझादी दिखाएं। कन्या राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। प्रेमी से कभी अनबन तो कभी उन्हें मनाने का सिलसिला चलता रहेगा। जानिए बाकी राशियों की लव लाइफ का क्या हाल रहने वाला है…
मेष राशिफल: प्यार भरा दिन रहने वाला है। आपके अपने पार्टनर से खराब हो रहे संबंधों में कुछ सुधार हो सकता है। किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है। विवाह के शुभ योग भी बन रहे हैं।
वृषभ राशिफल: माता-पिता का लव लाइफ में सहयोग मिलेगा। आपके अपने भाई-बहन से संबंध अच्छे रहेंगे। पति पत्नी आपसी मतभेदों को सुलझाने में सफल हो पाएंगे।
मिथुन राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं। पुराने किसी साथी के कारण आपकी लव लाइफ में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कर्क राशिफल: दोस्तों का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। स्वार्थी रिश्तों को खत्म कर देने में ही आपकी भलाई होगी। लेकिन अपने प्रेमी से किसी भी तरह का मनमुटाव ना रखें।
सिंह राशिफल: शादी के लिए आपको अच्छे ऑफर आ सकते हैं। लेकिन निर्णय सोच समझकर लें। माता का किसी काम में सहयोग मिलेगा। मित्र आपको किसी मुसीबत में डाल सकते हैं।
कन्या राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। प्रेमी से रूठने मनाने का सिलसिला चलता रहेगा। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
तुला राशिफल: प्रेम विवाह करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। लेकिन मित्रों के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। पति पत्नी के बीच के संबंध कुछ खराब हो सकते हैं। रिश्तों में दूरी आ सकती है।
वृश्चिक राशिफल: प्रेमी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। परिवार वालों का भी साथ मिलने की उम्मीद है। लेकिन किसी खास दोस्त से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने करीबी रिश्तों में विश्वास कम ना होने दें।
धनु राशिफल: प्यार में धोखा मिल सकता है। नए प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। लेकिन माता-पिता आपके किसी कार्य से काफी खुश होंगे। बच्चों से भरपूर प्यार मिलेगा।
मकर राशिफल: लव मैरिज के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन साथी की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।
कुंभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा जातकों के बीच में कुछ अनबन हो सकती है।
मीन राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। दोस्तों की गलत संगत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।