Love Horoscope Today: मेष राशि वाले आज अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं वृषभ राशि के जातकों को प्यार के मामले में आज दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही सगे-संबंधियों की ओर भी प्यार भरे संदेश मिलने वाले हैं। कर्क राशि के लोगों को रिश्ते में तनाव आएगा। प्रेमिका के साथ डेट पर जा सकते हैं। जबकि सिंह वालों को उनकी प्रेमिका से मुलाक़ात होने से मन प्रसन्न रहेगा। जानिए अपना लव राशिफल…

मिथुन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल 

मेष राशिफल: पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। हालांकि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव नजर आएगा।

वृषभ राशिफल: पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आपके सगे-संबंधियों के का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहने वाला है। प्यार में नया मोड़ आने वाला है।

मिथुन राशिफल: पार्टनर के साथ प्यार का इजहार करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है, उन्हें विवाह के लिए नए प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशिफल:  वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। प्रेमिका के साथ डेट पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको खुद से पहल करना होगा।

सिंह राशिफल: आज प्रेमिका से मुलाकात होगी, जिस कारण मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटास आ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करें।

कन्या राशिफल:  जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने के योग हैं। यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें। पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकता है।

तुला राशिफल:  जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, जिस कारण मन अशांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में और भी खुशियां मिलेगी। लव रिलेशनशिप में तनाव आ सकता है।

वृश्चिक राशिफल:  पार्टनर के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से प्यार भरा व्यवहार दिखने को मिलेगा।

धनु राशिफल: जीवनसाथी के साथ प्यार भरा पल बिलाएंगे। संभव है कहीं घूमने जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रिलेशन में दूरी आ सकती है। माता-पिता का भरपूर प्यार मिलेगा।

मकर राशिफल:  प्रेमिका के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा बर्ताव करें नहीं तो दूरियां बन सकती हैं।

कुंभ राशिफल: जीवनसाथी के साथ प्यार का इजहार करेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। इस दौरान खर्च अधिक बढ़ेगा। हालांकि भागदौड़ भरी कामों से परेशानी होगी।

मीन राशिफल: जीवन साथी की ओर से नया समाचार मिलेगा। प्यार में पार्टनर धोखा दे सकता है। इसलिए उनकी बातों पर भरोसा करने से पहले विचार करें।