Health Horoscope Today: मेष राशिफल: स्वास्थ्य को लेकर परेशानी भरा दिन रहने वाला है। अचानक से तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। जिस कारण आप काफी कमजोरी महसूस करेंगे।
वृषभ राशिफल</strong>: बाहर का खाना खाने से बचें। क्योंकि पाचन क्रिया खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
मिथुन राशिफल: कमर दर्द और सिर दर्द की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। शुगर वाले जातकों की सेहत में भी सुधार आने की संभावना है।
कर्क राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करने में सावधानी बरतें। क्योंकि दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
सिंह राशिफल: किसी गंभीर बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।
कन्या राशिफल: घर में छोटे-मोटे काम करते समय चोट लग सकती है। इसलिए कोई भी कार्य बड़ी ही सावधानी से करें। साथ ही बुजुर्ग लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
तुला राशिफल: पेट से संबंधी रोगों में राहत मिलने की संभावना है। लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। दिल के मरीजों को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक राशिफल: आज आपको किसी चीज से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
धनु राशिफल: आध्यात्मिक कार्यों में मन ज्यादा लगेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन लाने की सोच सकते हैं।
मकर राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।
कुंभ राशिफल: किसी करीबी की तबीयत खराब होने से आप परेशान रह सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की संभावना है।
मीन राशिफल: वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो अपने साथ-साथ किसी दूसरे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों को खेल-खेल में चोट लग सकती है।