Love Horoscope Today: मेष और वृश्चिक राशि के जातक आज अपने प्यार का इजाहर कर सकते हैं। भाग्य आज आपके साथ रहने वाला है। लेकिन मीन राशि वालों के प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तन नहीं है। नकारात्मक जवाब मिल सकता है। तो वहीं मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को लव लाइफ में परिवार वालों का भरपूर साथ मिलता दिखाई गे रहा है। आज आप अपने दिल की बात अपने माता-पिता से कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो प्रेमी के साथ संबंध काफी खराब हो सकते हैं। यहां जानें अपना लव राशिफल…
Horoscope Today, June 13, 2019: यहां जानें अपना दैनिक राशिफल…
मेष राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। किसी पुराने प्रेमी से आज मुलाकात हो सकती है। विवाह के प्रस्ताव आने की भी संभावना है।
वृषभ राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। भाई के सहयोग से कोई जरूरी काम बन सकता है। रिश्तेदारों के साथ समय ज्यादा बीतेगा।
मिथुन राशिफल: लव मैरिज के लिए परिवार वालों का साथ मिल सकता है। आज किसी करीबी से आपको कोई खास गिफ्ट मिलने की भी संभावना है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।
कर्क राशिफल: आज आपका साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। माता-पिता के साथ भी संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आज आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं।
सिंह राशिफल: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने साथी से किसी भी बात पर वाद-विवाद करने से बचें नहीं तो रिश्ता काफी खराब हो सकता है।
कन्या राशिफल: नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि धोखा मिलने के आसार हैं। अगर अपने प्रेमी को शादी के लिए प्रेपोज करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।
तुला राशिफल: दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। हमसफर के साथ किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी।
वृश्चिक राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम है। भाग्य आपके साथ है। आज विवाह के लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।
धनु राशिफल: शादी के इच्छुक जातकों को अपना मनचाहा हमसफर मिल सकता है। लव लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार वालों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मकर राशिफल: परिवार में आज आपकी शादी की चर्चा हो सकती है। जिस कारण आप तनाव महसूस करेंगे। लेकिन शादी संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
कुंभ राशिफल: लव लाइफ की बात करें तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा क्योंकि प्रेमी से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो सकता है। संबंध टूटने की भी नौबत आ सकती है।
मीन राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी के प्रति अपना आकर्षण महसूस करेंगे।