Sawan somwar Fast: सावन मास का प्रदोष व्रत 12 अगस्त (सोमवार) को यानि आज है। यह व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि सवान में प्रदोष व्रत रखने से मनचाहा जीवनसाथी की कामना पूरी होती है। कहते हैं कि जब सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ता है तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं। ऐसे में जानते हैं कि शिव की कृपा से किन राशि के लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है।
मेष राशिफल: आज आपका लव लाइफ परेशानियों से भरा रहने वाला है। प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। विवाहित लोगों को आज सोच समझकर को भी निर्णय लेना चाहिए। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोक हो सकता है।
वृषभ राशिफल : लव लाइफ के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे की बात को बखूबी समझेंगे। रिश्ते में रोमांस बना रहने वाल है। आनंद का अनुभव करेंगे।
मिथुन राशिफल : प्रेमिका के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने चाहने वाले के साथ जितना अधिक मधुर व्यवहार रखेंगे, उतना ही अधिक संबंधों में मधुरता आएगी। विवाहित लोगों के लिए आज का कष्टों से भरा रहेगा।
कर्क राशिफल : लव लाइफ में खुशियां बनी रहेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाले हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ता और भी मधुर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने के बावजूद भी प्यार छलकेगा।
सिंह राशिफल : प्रेमी के साथ बुरा बर्ताव परेशानी में डाल सकता है। लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। विवाहित जातकों के लिए आज का दिन कठिनाई भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में मधुरता बनाए रखें।
कन्या राशिफल : आज लव लाइफ सामान्य रहने वाला है। हालांकि आप दोनों के बीच रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित रहने वाले हैं। विवाइट जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है।
[bc_video video_id=”5852252682001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : लव लाइफ में सफलता पाने के लिए आज आपको अधिक मेहनत करना पड़ेगा। ऑफिस में काम के दबाव के कारण पत्नी के साथ विवाद हो सकता है। ऐसा कुछ भी न करें जिससे की पार्टनर का दिल दुखे।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका लव लाइफ अनुकूल रहने वाला है। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में हिस्सा लेने जा सकते हैं।
धनु राशिफल : लव राशिफल के मुताबिक वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। पार्टनर अनावश्यक कार्यों में व्यस्त रहने वाली हैं। पुरानी बातों को याद कर मायूस रहने वाले हैं।
मकर राशिफल : जीवनसाथी सेहत संबंधी समस्याओं से परेशान रहने वाली हैं। इसलिए जरूरी है कि उनकी सेहत का ख्याल रखें। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ राशिफल : आपके क्रोधी स्वभाव के कारण लव पार्टनर दुखी हो सकती हैं। रिश्ते को मधुरता प्रदान करने के लिए जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार रखें। आज गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए अच्छा साबित होगा।
मीन राशिफल : वैवाहिक जीवन में परेशानी का अनुभव करेंगे। फिर भी रिश्ता मधुर रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने वाला है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रिश्ते में मजबूती लाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा।