Love Horoscope Today: मेष राशिफल: आज सिंगल लोगों के लिए दिन अच्छा है। आप आप लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। आज प्रेम संबंधों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल: प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप प्रेमी से अपने दिल की बात कह पाएंगे। आपको प्रेमी की ओर से हां मिल सकती है।
मिथुन राशिफल: आज लव लाइफ में मन मुटाव हो सकता है। आप पार्टनर की बातों पर गौर करें। आपको पार्टनर की कोई बात परेशान कर सकती है।
कर्क राशिफल : जीवनसाथी की मदद मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपके खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
सिंह राशिफल: प्रेमी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या राशिफल: आज शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से अच्छा भोजन प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा और रोमांस करेंगे।
[bc_video video_id=”5999923202001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। आप पार्टनर पर कोई जोर-जबरदस्ती ना करें। दोस्ती प्यार में बदल सकती है।
वृश्चिक राशिफल: लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा फैसला लें सकते हैं। आपका फैसला सही हो सकता है। माता-पिता के बीच तनाव कम होगा।
धनु राशिफल: आज लव लाइफ में कोई बाहरी व्यक्ति दखल दे सकता है। आप इससे मधुरता से बात कर बात खत्म करें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने की संभावना है।
मकर राशिफल: पति-पत्नी के बीच मेलजोल रहेगा। आज आप प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी।
कुंभ राशिफल: आपकी लव लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेमी के साथ बिताये हुए पल याद करेंगे। आज बनी रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है।
मीन राशिफल: जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें। वह गुस्सा हो सकती है। पार्टनर की कुछ बातें इग्नोर करनी पडे़गी। आज पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे।
