Love Horoscope Today: मेष राशिफल : आज आप किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। लव पार्टनर से हुई अचानक मुलाकात यादगार बनेगा। जो लव लाइफ में अकेले हैं, उनके लिए आज का समय शुभ है। जीवनसाथी से मनमुटाव की संभवना है।

वृषभ राशिफल : पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने के योग हैं। नए साथी से मिलने पर मन खुश रहेगा। किसी कार्यक्रम में सबकी नजरें आप पर टिकी रहेंगी। आज का दिन खुशी और मस्ती से भरा रहने वाला है।

मिथुन राशिफल : रोमांटिक मूड में लव पार्टनर के साथ प्यार और खुशियां बांटेंगे। किसी नए महिला मित्र से नजदीकियां बढ़ेगी। प्यार में नया मोड़ आने वाला है। आज की गई सारी कोशिशें सफल हने वाली है।

कर्क राशिफल : पुराने लव पार्टनर से मुलाकात होगी, जिनसे प्यार भरी बातें करने वाले हैं। रिश्ते को नया रूप दे सकते हैं। पार्टनर के साथ बना हुआ विश्वास न टूटे इसका ख्याल रखें। पार्टनर के लव रिलेशन शादी के रूप में तब्दील हो सकता है।

सिंह राशिफल : आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। पार्टनर से मिली खुशियां आपके तनाव को कम करेगी। नए पार्टनर की तलाश कर सकते हैं। जीवनसाथी को भरपूर खुशियां देने में कामयाब रहने वाले हैं।

कन्या राशिफल : प्रेम-रोमांस के लिए आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आज आप किसी ऐसे दोस्त से मिलने वाले हैं, जो आपके लव-लाइफ में खुशियां लाएगा। नए प्रेम संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

[bc_video video_id=”5983332073001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : आज आपके जीवन में कोई नया साथी आने वाला है। बहुत हद तक संभव है ये रिश्ता शादी में तब्दील हो जाए। पुरानी दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। जीवनसाथी को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल : ऑफिस में किसी महिला साथी से नजदीकियां बढ़ने वाली है। हालांकि यह आपके करियर के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने वाले हैं। रिश्ते में जल्दबाजी से बचें।

धनु राशिफल : जो लोग कई दोनों से पार्टनर से मिलने का प्रोग्राम बना रहे हैं, वह सफल होगा। लव पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर को मनाने के लिए आपको पहल करना होगा।

मकर राशिफल : विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक दायित्व को पूरा करने में सफल होंगे।

कुंभ राशिफल : किसी महिला से नजदीकियां बढ़ेगी। संभव है उन्हें अपना बना लें। स्थायी रिश्ते की कामना बेकार हो सकता है। हालांकि रिश्ते की शुरुआत करने में कोई हर्ज नहीं है।

मीन राशिफल : आज आपके लाइफ में कोई अजनबी आएगा। रिश्ते के शुरुआत जर्मजोशी के साथ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी महिला साथी की मदद से रिश्ते में मिठास आएगा।