मोबाइल आज हम सबके जीवन का अहम हिस्सा हो चुकी है। मोबाइल के संदर्भ में यह भी कहा जा सकता है कि इसके बिना हम सबके कई सारे काम रुक सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल से भी कई प्रकार के शुभ और अशुभ जुड़े हुए हैं। यदि हम इन बातों का ख्याल रखते हैं तो कई सारी संभावित परेशानियों से बच सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि मोबाइल में आने वाली विद्युत तरंगें अग्नि तत्व का प्रतीक हैं। इसलिए इसे घर में लंबे समय तक चार्ज में नहीं लगाना चाहिए। यदि चार्ज करते समय इसकी दिशा की बात करें तो इसकी सही दिशा है दक्षिण-पूर्व। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण-पूर्ण दिशा को अग्नि प्रधान दिशा कहा जाता है।
मोबाइल के अग्नि तत्व से जुड़े होने के कारण इसके आस-पास पानी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अशुभ होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को धनहानि का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे पानी के मोबाइल के ऊपर गिरने की भी आशंका बनी रहती है। वहीं, मोबाइल के पास चाय या कॉफी भी नहीं रखनी चाहिए। यह स्थिति भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसके प्रति सावधान रहें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]
मोबाइल का इस्तेमाल बहुत लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपका दूसरे कार्यों में मन नहीं लगेगा। यह स्थिति आपको आपके व्यवसाय में हानि भी दिला सकती है। बता दें कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मोबाइल को चार्ज में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की पवित्रता खराब होती है। दरअसल उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान बताया गया है। ऐसे में इस दिशा में मोबाइल रखने पर वहां गंदगी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा को रुदन कोण कहा जाता है। इसलिए मोबाइल को इस दिशा में रखकर भी चार्ज नहीं करना चाहिए।