प्यार किसी की भी जिंदगी का एक खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन कई बार इस प्यार में लोगों को धोखा भी मिल जाता है। वैसे तो प्रेम प्रकरण के लिए शुक्र कारक ग्रह होता है। लेकिन किसी को धोखा देने की प्रवृत्ति राहु पैदा करता है। राहु ग्रह रहस्य का कारक ग्रह होता है। अत: राहु के कारण व्यक्ति के झूठ का पता नहीं चल पाता है। राहु अगर मजबूत है तो आपकी कही गई हर बात सच प्रतीत होती है। राहु किसी भी व्यक्ति को झूठ बोलना सिखाता है और लोगों के विश्वास को जीतने की कला भी इसी ग्रह के कारण आती है। अगर आपका कोई झूठ पकड़ा भी जाए तो इसमें भी आपके राहु का दोष है। क्योंकि हो सकता है वह आपकी कुंडली के भाग्य स्थान में निर्बल हो।
कुंडली में यदि राहु पीड़ित होता है तो नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। इससे जातकों के अंदर बुरी आदतें पैदा होती हैं जैसे छल, कपट और धोखा करना, मांस, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना इत्यादि। पीड़ित राहु व्यक्ति को धर्म के मार्ग से हटाने का काम करता है। इसी कारण व्यक्ति दूसरों को कष्ट देने लगता है। ज्योतिष अनुसार अगर यह ग्रह किसी की कुंडली में शुभ स्थान पर है तो वह उसकी किस्मत चमका सकता है। राहु के मजबूत होने पर व्यक्ति बुद्धिमान बनता है, धर्म का पालन करता है और समाज में उसे मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
राहु के उपाय: भगवान भैरव के मंदिर में रविवार को तेल का दीपक जलाना चाहिए। सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। राहु की दशा होने पर कुष्ट से पीड़ित व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। सोते समय अपने सिरहाने जौ रखें और उसे सुबह दान कर दें। इससे राहु ग्रह की शांति हो जाती है। माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। राहु के इस मंत्र “ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहुवे नम” का जाप करना चाहिए। काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलानी चाहिए। तांबे के बर्तन में गुड, गेहूं भरकर बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। राहु को शांत करने के लिए भोजन में लहसुन, प्याज और मसूर लेने से बचें।