ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारी कुंडली में कई ग्रह होते हैं। यही ग्रह कभी शुभ तो कभी अशुभ फल देते हैं। इन ग्रहों को मजबूत करने के लिए लोग अपने हाथों में रत्न जड़ित अंगूठियां पहनते हैं। आम लोगों ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सेलिब्रिटी हैं जिनका रत्नों में खास विश्वास देखा गया है…
अमिताभ बच्चन – बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों में नीलम और पन्ना पहना हुआ है। नीलम जिसका स्वामी ग्रह शनि है। मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह फलदायी साबित होता है। इस रत्न को पहनने से जीवन में आपार सफलताएं मिलती है। साथ ही बिग बी ने एक हाथ में पन्ना भी पहना हुआ है। इसे पहनने से समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ती है।
शाहरुख खान – बॉलीवुड के किंग खान ने अमिताभ बच्चन की तरह ही अपने एक हाथ में पन्ना पहना हुआ है। कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने पर यह रत्न धारण किया जाता है।
एकता कपूर – फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर का रत्नों को लेकर खास प्रेम देखा गया है। एकता कपूर अपनी उगंलियों में काफी सारी रत्न जड़ित अंगूठियां पहनती हैं। जिनमें से उन्होंने अपने हाथों में दो-दो मूंगा पहने हुए हैं।
सलमान खान- बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के ब्रेसलेट से कौन वाकिफ नहीं होगा। उन्हें अकसर एक खास तरह का ब्रेसलेट पहने हुए देखा गया है। इस ब्रेसलेट में नीले रंग का फिरोजा रत्न जड़ा हुआ है।
ऐश्वर्या राय बच्चन – विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिग बी की तरह ही अपने दाहिने हाथ में नीलम पहना हुआ है। नीलम पहनने से व्यक्ति के भाग्य में बढ़ोतरी होती है।
[bc_video video_id=”5983589409001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
करीना कपूर खान – बॉलीवुड की मशहूर और स्टाइलिश अदाकारा करीना कपूर खान ने अपने हाथ में मूंगा और मोती पहना हुआ है। मूंगा रत्न का स्वामी ग्रह मंगल है। मूंगा पहनने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। साथ ही मोती पहनने से एकाग्रता बनी रहती है।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा – बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का रत्न प्रेम भी किसी से छिप नहीं पाया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने हाथ में पुखराज रत्न पहना हुआ है। इस रत्न का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। धनु और मीन राशि वालों के लिए यह विशेष फलदायी होता है। इसे पहनने से जीवन के आर्थिक और वैवाहिक दोनों ही क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।