Kanya Rashi Varshik Rashifal 2019, Virgo Yearly Horoscope 2019 in Hindi: कन्या का करियर राशिफल: साल 2019 आपके करियर में उछाल लेकर आएगा। आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। हालांकि इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। साथ ही थोड़ा धैर्य रखना होगा। इस साल आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इससे आपकी प्रतिभा में बढ़ोत्तरी होगी। नए साल में आपकी पदोन्नति भी होने वाली है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या का लव राशिफल: इस साल आपको अपने प्रेम प्रसंगों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप प्यार में धोखा भी खा सकते हैं। लेकिन आपको अपना दिल छोटा नहीं करना चाहिए। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप किसी दूसरे पर बहुत ज्यादा निर्भर होने से बचें। आपको सकारात्मक रहना होगा। दांपत्य जीवन में कुछ परेशनियां आ सकती हैं। अपने पार्टनर का साथ देना होगा।

[bc_video video_id=”5971657835001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कन्या का वित्त राशिफल: साल 2019 वित्त के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपको धनलाभ होगा। साथ ही आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहना होगा। किसी अनजान पर भरोसा न करें। साथ ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचें। नए साल में आप अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। साथ ही मानसिक रूप से खुद को काफी मजबूत बनाएं। आपको छोटी-छोटी बातों से परेशान नहीं होना चाहिए। योग करना शुरू करें। इससे आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा।