ज्योतिष में शनि ग्रह को ग्रहों का न्यायधीश माना जाता है। शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे क्रूर माना जाता है। शनि ग्रह जातकों को उनके कर्मों का फल देते हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया होती हैं वह व्यक्ति बहुत परेशानी के दौर से गुजरता है। उस व्यक्ति के जीवन में कोई भी काम पूरे नहीं होते हैं। आज हम शनि दोष के उपाय के बारे में बताएंगे।

1. जो व्यक्ति पांव जमीन में घसीट के चलते हैं, उस व्यक्ति का शनि कमजोर होता है।

2. यदि आपके बनते काम बिगड़ने लगते हैं। तो उस व्यक्ति का शनि कमजोर होता है।

3. सुबह-शाम भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।

4. शनिवार को बंदरों को भुने चने खिलाएं और मीठी रोटी बनाकर काले कुत्ते को खिलाएं।

5. शनि की महादशा में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

[jwplayer 6GmaHBco-gkfBj45V]

6. रोजाना महामृत्युंय मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें। ऐसा करने से शनि के दोष कम हो जाते हैं।

7. घर के किसी अंधेरे वाले कोने में लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें तांबे का सिक्का डालें।

8. शन की ढैया को निजात पाने के लिए शुक्रवार की रात 800 ग्राम काले तिल पानी में भिगो दें और उसे शनिवार की सुबह पीसकर गुड़ में मिलाकर 8 लड्डू बनाएं। इन लड्डूओं को किसी काले घोड़ें को खिलाएं। ऐसा 8 शनिवार तक करें।