कुंडली में दोष के कारण व्यक्ति का बुरा समय उसकी जिंदगी में आ जाता है। इसके लिए वह कई तरह के उपाय करता है लेकिन वह नाकाम हो जाते हैं। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे दूर हो सकता है बुरा समय –
1. हर मंगलवार हनुमानजी को सिंदूरी और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। इससे संकट मोचक हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
2. लाल मसूर की दाल का दान किसी जरुरतमंद व्यक्ति को करें। इस उपाय से मंगल के दोषों की शांति हो सकती है।
[jwplayer Pj3izxy4-gkfBj45V]
3. शिवलिंग पर लाल पुष्प अर्पित करें। शिवलिंग पर लाल पुष्ष चढ़ाने से मंगल ग्रह की प्रसन्नता प्राप्त होती है।
4. बजरंग बली के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन की समस्याएं खत्म हो जाएगी।
5.मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। यह उपाय हर रोज किया जा सकता है।