Horoscope Today, 23 September 2019: मेष राशिः आज आपको परिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। किसी बात को लेकर क्रोध आ सकता है जिससे मन अशांत रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वृष राशिः स्वभाव में सौम्यता बनी रहेगी। आर्ट एंड म्यूजिक सुनने की इच्छा होगी। साथ ही आज के दिन क़न्फिडेंट फील करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा।

मिथुन राशिः नौकरीपेश लोगों की दफ्तर में किसी बात को लेकर नोकझोक हो सकती है। नए वस्त्र खरीद करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और वाणी में मधुरता होगी।

कर्क राशिः नौकरी में तरक्की की संभावना है और स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मन अशांत रहेगा।

सिंह राशिः किसी भी निर्णय में परिवार का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी इसलिए आत्मसंयमी बने रहें।

कन्या राशिः किसी मामले को लेकर परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मन में आशा-निराशा के भाव बने रहेंगे और फैसले में पिता का साथ मिलेगा।

तुला राशिः खर्च बढ़ेंगे और आय में कमी आएगी। मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। मन में अप्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मसंयम बने रहें।

वृश्चिक राशिः क्रोध पर नियंत्रण रखें। मां से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशिः मां की सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर राशिः आय में कमी आएगी और खर्च अधिक बढ़ेंगे। मन अशांत रहेगा।

कुंभ राशिः परिवार के बीच समस्याएं आ सकती हैं। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। दोस्तों से सहायता मिलेगा।

मीन राशिः धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। खान-पान की ओर रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहोयग मिलेगा।