Horoscope Today, 22 September 2019: आज के राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि से संबंधित लोग जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। कर्क राशि वाले जातकों को आर्थिक जीवन में समृद्धि आने वाली है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी से निजात मिल सकता है। वृषभ राशि के लोग शादीशुदा जीवन में खुशहाल रहने वाले हैं। सिंह राशि से संबंधित लोग पारिवारिक चिंता से छुटकारा पा सकते हैं। मेष राशि वालों को दैनिक आर्थिक आय में वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। जानिए, आज का पूरा राशिफल…
मेष राशिफल</strong>: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। भाई-बहन से आर्थिक लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ मस्ती करने वाले हैं। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।
वृषभ राशिफल: आज किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। दैनिक आर्थिक आय में प्रगति होने वाली है। गले दर्द की समस्या रहेगी। वैवाहिक जीवन में बहुत हद तक परेशानियों से निजात मिलता दिखाई देगा।
मिथुन राशिफल: पठन-पाठन में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। व्यवसाय में धीमे-धीमे आर्थिक उन्नति होती दिखाई देगी। शादीशुदा लाइफ खुशहाल रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशिफल: परिवार में आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा। लव पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। दैनिक आर्थिक आय में कमी आ सकती है।
सिंह राशिफल: किसी अपनों के साथ आपसी विवाद हो सकता है। हालांकि कुछ समय के बाद रिश्ता सामान्य हो जाएगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आर्थिक जीवन में समृद्धि आएगी।
कन्या राशिफल: पारिवारिक चिंता से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दैनिक आय में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
तुला राशिफल: परिवार का कोई सदस्य खुशखबरी सुनाएगा। चाहने वालों से कोई अच्छा उपहार मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत के कारण कोई बड़ा काम सफल होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं।
वृश्चिक राशिफल: शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। परिवार में बच्चों के साथ खुलकर प्यार बांटेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति देखने को मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
धनु राशिफल: पारिवारिक सदस्यों के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
मकर राशिफल: लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाले हैं। परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म देखने जाने की योजना बना सकते हैं। खुद का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लव पार्टनर की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
कुंभ राशिफल: लंबे समय के अंतराल के बाद पारिवारिक जनों से मिलने से खुशी मिलेगी। दैनिक आर्थिक आय बढ़ने वाला है। जीवनसाथी की याद सताएगी। बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। पिता को घुटने की समस्या हो सकती है।
मीन राशिफल: व्यापार मंदा रहेगा। बच्चों के सेहत की चिंता रहेगी। परिवार में सभी सदस्य को मिलने से खुशियां मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। किसी समारोह में भाग लेने के लिए जा सकते हैं।