Horoscope Today 30 January 2019: मेष राशिफल: आज आपका समय अच्छा बीतेगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। आज लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से संबंध बनेंगे। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपका दिन कारोबार के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। कारोबार में तेजी आएगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और मौसमी बीमारियों से सर्तक रहें।

वृषभ राशिफल: आज आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आप अपनी जरुरत के काम पूरा कर सकेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आपके संबंधों में मनमुटाव आ सकता है। आप पार्टनर को कड़वी बात ना कहें। वह नाराज हो सकती है। आज आप कारोबार में रिस्क ले सकते हैं। आपको जोखिम भरे इस कदम से फायदा मिलने के योग हैं। आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। आपको पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशिफल: आज आप किसी के साथ ठीक से बात करें। कोशिश करें किसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। झगड़ा ना करें। आज पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। संतान पक्ष की मदद से दोनों के बीच बातचीत होगी। आज आप अपने मन पर काबू रखें। किसी शख्स पर गुस्सा ना करें। आप मन से काम करेंगे तो लाभ होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। आप ज्यादा चिंता ना करें। सब ठीक होगा।

कर्क राशिफल: आज आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। मन पर काबू रखें। आज आप प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपके और पार्नटर के बीच दूरियां कम होगी। आज आप कारोबार में नया काम कर पाएंगे। किसी योजना को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको खुद पर धैर्य रखना चाहिए। जल्दबाजी से बचना चाहिए।
सिंह राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। मानसिक तनाव से बचें। आज आपकी लव लाइफ ठीक रहने वाली है। आप पत्नी को गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आपके संबंध अच्छे होंगे। आज नौकरीवालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज काम में परिश्रम को देखते हुए ऑफिस में आपका प्रमोशन हो सकता है। आपको सेहत पर ध्यान देना होगा। आप काम में व्यस्त रहते हैं और सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं।
कन्या राशिफल: आज आप नया काम शुरू करने से बचें। आपको नुकसान उठना पड़ सकता है। दोस्तों की बात मानें। आज लव लाइफ में सावधानी बरतें। पार्टनर के पीछे से उसकी चर्चा ना करें। वरना यह आप पर भारी पड़ सकता है। आज आपकी इनकम ठीक रहेगी। आप नया काम शुरू ना करें। आर्थिक निवेश करते समय सोच-विचार करें। आज आपको मानसिक तनाव रहेगा। सिरदर्द हो सकता है। आपको इससे बचने के लिए आराम करना होगा।

[bc_video video_id=”5994435951001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आज आपकी रुचि कलात्मक कार्य में होगी। आप मानसिक तनाव लेने से बचें। मनोरंजन के कार्य में मन लगेगा। आज पार्टनर की बातों का सम्मान करें। वरना पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकता है। किसी तरह का दबाव ना बनाएं। आज कारोबार में किसी से गलत तरीके से बात ना करें। वरना आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। आज सेहत के मामले में आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आपका मन में स्फूर्ति रहेगी। करसत करने में मन लगेगा।
वृश्चिक राशिफल: आज अपने व्यवहार में मधुरता रखें। वरना किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें। आज आपकी लव लाइफ सामान्य रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। प्रेमी से संबंध अच्छे होंगे। आज आपको नया काम करने के बारे में सोचना चाहिए। आप पुराने काम को लेकर परेशान ना रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको धैर्य रखना होगा। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
धनु  राशिफल: आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। अपने व्यवहार पर संयम बरतें। आज लव लाइफ के बारे में सोच-विचार करेंगे। प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। आप धन बचत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी ले सकते हैं। आपको सेहत का ख्याल रखना होगा। कुछ लोगों को मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। आप सावधान रहें।
मकर  राशिफल: आज मनोहर स्थल पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। आपकी इनकम में इजाफा होगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको पत्नी के साथ मिलेगा। आपके बीच प्यार रहेगा। घर मेहमान आ सकेंगे। आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेकिन आपकी समझदारी आपको लाभ दिलाएगी। आप निवेश कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आप व्यायाम कर रहे हैं, इससे आपके मन में नई उमंग रहेगी। इसे जारी रखें।
कुंभ राशिफल: आज आप यात्रा पर जाएंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आपको साझेदारी से लाभ मिलेगा। किस्मत आपका साथ देगी। छात्रों को मेहनत करनी पड़ेगी। लव पार्टनर के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने का प्लान बनेगा। आपको संतान पक्ष का ख्याल रखना चाहिए। पति-पत्नी खुश रहेंगे। आज आपकी सेहत ठीर रहेगी। आपको संतान पक्ष की सेहत की चिंता परेशान कर सकती है। आप धैर्य रखें।
मीन राशिफल: आज आपको शत्रु पक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे रहें। अच्छी खबर मिलेगी आज आपको पार्टनर की मदद मिलेगी। इस मदद से लाभ मिलेगा। दांपत्यजीवन में तालमेल रहेगा। शादी का प्रपोजल मिलेगा। आज अपनी योजना के मुताबिक काम करेंगे। इससे आपको सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी। आप निवेश कर सकते हैं। आज सेहत का ख्याल रखें। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सिरदर्द से बचने के लिए आप आराम करें। योग पर ध्यान दें।