Horoscope Today 02 february 2019: आज दो फरवरी है, आज प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि व्रत आदि व्रत और त्योहार है, आइए अब जानते हैं आज का राशिफल –

मेष राशिफल: आज आपको कोई काम अटकने से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। शरीर में ताजगी रहेगी। आपका काम में मन लगेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आज पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। उनके साथ व्यवहार ठीक से करें। वरना आपका पार्टनर आपसे रूठ सकता है। आज आपका मन काम में लगेगा। आप नया काम कर पाएंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। कामकाज ज्यादा रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खान-पान पर संयम रखें। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशिफल: आज आपके कार्य में विलंब आ सकता है। आप धैर्य रखें। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ना लें। सेहत का ख्याल रखें। आज आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। आपकी लव लाइफ ठीक रहने वाली है। प्रेमी का आपको साथ मिलेगा। आज आपको दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कर्मचारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। माता की सेहत की चिंता रहेगी। आपको मानसिक थकान हो सकती है।

मिथुन राशिफल: आज दोस्तों और भाइयों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। मन में ताजगी का अनुभव करेंगे। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन मिलेगा। आज आपको पार्टनर सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध मधुर रहेगा। दिल की बात बोल सकेंगे। आज आपको वित्तीय योजना के अनुसार चलना होगा। कामकाज की वजह से थकान रहेगी। आज आपको सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। तनाव हो सकता है। आप किसी पर चिल्लाएं नही, आराम करें।

कर्क राशिफल: आज परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकेंगे। मन में खुशी रहेगी। कार्य में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आज आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। आज आप प्रेमी के बारे में सोचते हुए दिन बिताएंगे। आप किसी चाहने वाले को प्रपोज कर सकते हैं। आपको दफ्तर में सावधान रहना होगा। आप अधिकारियों के साथ वाद-विवाद ना करें। आपकी नौकरी जा सकती है। आपको मानसिक तनाव रहेगा। काम का दवाब अधिक होने से सिर दर्द होगा। आप धैर्य रखें। आराम करें।

सिंह राशिफल: आज आप नए क्षेत्र में हाथ आजमा सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज महिला पार्टनर के प्रति वफादार रहें। उनको धोखा ना दें। पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। आप अपने दुश्मनों से सावधान रहें। आपकी लापरवाही खतरा पैदा कर सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चोट लग सकती है। आप भारी चीजों से दूरी बनाएं रखें।

कन्या राशिफल: आज अटके काम सफल होंगे। आपको कार्य में सावधानी बरतनी होगी, वरना आपको नुकसान हो सकता है। अनबन हो सकती है। आज आपका पार्टनर आपसे दूर जाएगा। इससे आपका मन थोड़ा बैचने हो सकता है। लव लाइफ मधुर रहेगी। आज आप नए काम में रिस्क लेंगे। इससे आपको मुनाफा या नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। आप व्यायाम करते रहें। आप समय निकालकर थोड़ा योग भी करें।

[bc_video video_id=”5996280736001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: आज काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। आप पार्टनर की बात से सहमत रहेंगे। पार्टनर के साथ विवाद ना करें। उनकी बातों का सम्मान करते रहें। लव लाइफ ठीक रहेगी। आज आपके काम में आ रही बाधा दूर होगी। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आपको माता की सेहत की चिंता रहेगी। आप सेहत का ख्याल रखें। माता को आपकी की जरुरत है, उनके पास रहें।

वृश्चिक राशिफल: परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी अफवाह पर ध्यान ना दें। मन में द्वेष की भावना रखें। फिजूलखर्च से बचें। आज पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है, बेहतर होगा आप एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। फैसले सोच-समझकर लें। धन के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको सेहत का ख्याल रखना होगा। आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। गर्म कपड़े पहनें।

धनु राशिफल: धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपके निर्धारित कार्य समय से पूरे होंगे। मानसिक तनाव से बचें। परिवार के साथ कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज पार्टनर की बातों पर गौर करें। आपको पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकता है। आप अपने पर संयम रखें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आज कामकाज में थोड़ा सतर्क रहें। आपको विश्वासघात मिल सकता है।
आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप घूमने जाएंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पेट की परेशानी दूर होगी।

मकर राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको राहत मिलेगी। आप किसी के साथ वाद-विवाद ना करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी लव लाइफ में मधुरता रहेगी। पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा। आपको पार्टनर का मदद मिलेगा। सुख रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। फालतू की चीजों को खरीदने में धन खर्च ना करें। काम पड़ने पर ही धन खर्च करें। आपको पेट संबधी परेशानी हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। माता की सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल: आज किसी दोस्त के साथ विवाद हो सकता है। आपका कार्य में सफलता मिलेगी। मन में उत्साह रहेगा। अच्छी खबर मिलेगी। आज आप पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे है तो आप कर सकते हैं। आपको प्रेमी की तरफ सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की होगी। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए काम की शुरूआत होगी। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। आप बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। उनको परेशानी हो सकती है।

मीन राशिफल: आज कारोबार के लिए दिन अच्छा है। अधिकारी पक्ष का सहयोग मिलेगा। नए काम से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। आज आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। आपको प्रेमी का सहयोग मिलेगा। आप पत्नी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। दफ्तर के काम से बाहर जा सकते हैं। आपको नए कार्य से अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में तरक्की के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। आप दवा लेकर आराम करें।