Horoscope Today, 9 March 2019 मेष राशिफल: बचत को लेकर परिवार के सामने एक मिसाल कायम कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर सही समय पर उठाया गया कदम आपको कई सारी रुकावटों से बचा सकता है। किसी पुराने दोस्त या सहकर्मी से मुलाकात होने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: पेशेवर स्तर पर आने वाले किसी मौके का लाभ लिया जा सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से होनेवाली मुलाकात रोमांचक रहने की उम्मीद है। लोन की रकम लौटा ने में सफल रहेंगे। किसी चीज की अति स्वास्थ पर बुरा असर डाल सकता है।
मिथुन राशिफल: आर्थिक संकट झेल रहे लोगों की स्थिति में सुधार की संभावना है। आपको किसी ऐसे इंसान की तलाश है जो आगे आपके काम आ सके। स्वास्थ को लेकर उतार चढाव बना रह सकता है।
कर्क राशिफल: आपका काम लोगों के बीच प्रशंसा का विषय बन सकता है। खराब मूड में बिगाङ चुके संबंध को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जने का विचार किए जाने की संभावना है।
सिंह राशिफल: पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों को अपने सामान को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। खाने पीने का शौक आपकी सेहत पर भारी पङता नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता को हल्के में लेने से बचें, मौका आपके हाथ से निकल सकता है। किसी समारोह में हिस्सा लेने का मन होते हुए भी समय अभाव में बंचित रह सकते हैं।
कन्या राशिफल: आप किसी विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा इसे किया कैसे जाए। जरुरत से ज्यादा यात्रा का आपके शरीर पर बूरा असर होने की संभावना है। परिवार के नौजवानों के साथ सुखद समय बिताए जाने की उम्मीद है।
[bc_video video_id=”6011088907001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: किसी समाजिक मसले को हल करने का प्रयास रहेगा, आपके इस काम की चारों तरफ सराहना हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर शानदार परिणाम की संभावना है। पेशेवर स्तर पर की सम्मानित काम मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशिफल: अपने उत्साह को कभी कम नहीं होने देना आपकी ताकत है, यही ताकत आपको करियर में उंचे मुकाम तक ले जा सकता है। आमदनी का नया श्रोत ढूंढने में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार का कोई सदस्य आपको सही सलाह देगा, जिसे आप गांठ बांध सकते हैं।
धनु राशिफल: किसी विवाद में जानबूझकर अपना पैर फंसा सकते हैं। पेशेवर मामले में आपके काम को नजरअंदाज किया जा सकता है। पढाई से ध्यान भटकने की संभावना है। संपत्ति खरीददारी में मोल जोल होने की संभावना नहीं है।
मकर राशिफल: कुछ भी अपने आप नहीं होता है, इस बात को आप अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए कार्यस्थल पर आगे बढकर जिम्मेदारी लेने का प्रयास कर सकते हैं। फिजिकल काम न करने के कारण आपका शेप बिगङ सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन होने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: आज किसी मेहमान के घर आने से आपका निजी काम तबाह हो सकता है। आपके द्वारा खरीदी गई संपत्ति किसी विवाद में पङ जाने की संभावना है, जिसकी वजह से आपके रातों की नींद खराब हो सकती है। गलत निवेश में पैसा लगाने के संकेत हैं।
मीन राशिफल: पेशेवर स्तर पर नियंत्रण से बाहर हो चुके किसी काम को संभालने के कारण आपकी सराहना हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति ठीक होने में अभी और थोङा वक्त लग सकता है, धैर्य से काम लें। किसी तुच्छ काम को करने से बचने के लिए बहाने का सहारा लिया जा सकता है।