Horoscope Today, 31 March 2019: मेष राशिफल: व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपके संबंध खराब होते दिख रहे हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है।
वृषभ राशिफल: यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। घर में कोई शुभ काम संपन्न हो सकता है। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। करियर के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है।
मिथुन राशिफल: सेहत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। सिर दर्द और कमर दर्द से आपको परेशान होना पड़ सकता है। व्यापार में हानि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना है।
कर्क राशिफल: आज आपका कोई पुराना साथी आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपका साथी आपकी मदद कर सकता है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम रहने वाला है।
सिंह राशिफल: आज आपका मन अध्यात्म के कामों में ज्यादा लगेगा। प्रेमी से धोखा मिल सकता है। करियर में उन्नति होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जिससे आपकी इनकम बढ़ने वाली है। भगवान गणेश की पूजा करना आपके लिए लाभकारी होगा।
कन्या राशिफल: आज आपको सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। दुश्मन आपके काम को बिगाड़ने में लगे हुए है। गाय को रोटी खिलाएं। इससे आपके कामों में बांधा आने के आसार कम होंगे।
तुला राशिफल: अगर आप यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। तो अभी आपको थोड़ा रूकना पड़ेगा। आज का दिन यात्रा करने के लिए उत्तम नहीं है। बिजनेस वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। किसी साथी से आपको आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: बच्चों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। गलत संगत में पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पूजा-पाठ की सहायता से आप अपने बच्चों के बुरे ग्रहों को शांत कर सकते हैं। घर में किसी बुजुर्ग की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।
[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु राशिफल: करियर के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। दोस्तों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में मन ज्यादा लगने वाला है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मकर राशिफल: दफ्तर में काम का बोझ बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज नौकरी मिलने की संभावना है। दिन रोमांटिक रहने के आसार है। कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। आज परिवार वालों से आपको भरपूर प्यार मिलेगा।
कुंभ राशिफल: नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना है। जिससे आपकी आय बी बढ़ सकती है। खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। टूटे हुए संबंध फिर से बनने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
मीन राशिफल: बाहर का उल्टा-सीधा खाने से आपको बचना होगा। पेट से संबंधित समस्या आ सकती है। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। जीवनसाथी की तबीयत खराब होने के आसार हैं।