Horoscope Today 28 February 2019: मेष राशिफल: समाजिक मोर्चे पर अपनी रणनीतियों पर नजर डाल कर पता कर सकते हैं कि किस वजह से काम सही रास्ते नहीं जा रहा है। जीवन में प्यार संतोषजनक रुप से बना रहेगा, लेकिन ध्यान की जरुरत महसूस हो सकती है।

वृषभ राशिफल: जो लोग धन और शोहरत के लिए लालायित थे उनका ख्वाब पूरा होने की संभावना है। कोई परियोजना शुरु कर सकते हैं जो फायदेमंद हो सकता है। कोई दूर रहने वाले परिजन लम्बे समय के लिए आपके पास रहने आ सकते हैं। लगातार व्यायाम की बदौलत अपना पेट कम कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार अच्छा प्रदर्शन रहने की संभावना है। सिर्फ सपने देखने से कुछ नहीं होगा, आप जो कुछ पाना चाहते हैं उसके लिए कुछ करना होगा। किसी वरिष्ठ की सलाह को मानकर आप घरेलू समस्या को सुलझा सकते हैं। शादी योग्य जोड़े पारंपरिक रुप से विवाह कर सकते हैं।

कर्क राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर किया जाने वाला प्रयास सफलता के लिहाज से कम हो सकता है। वित्तीय मोर्चे पर थोड़ी कठिनाई हो सकती है। बातों को बीच में अधूरा छोड़ने की आदत पर अंकुश लगाने की जरुरत है, आपके खिलाप बात जा सकती है। जीवनसाथी द्वारा मदद की पेशकश नहीं करने की आदत का विरोध हो सकता है।

सिंह राशिफल: जो लोग नया उद्दयम शुरु कर रहे हैं, वो कुशल कारिगरों को रखने में असमर्थ हो सकते हैं। शिक्षाविद अपने काम में संतोषजनक रुप से आगे बढ सकते हैं। नई नौकरी में ज्यादा आमदनी होने की संभावना है।

कन्या राशिफल: किसी समाजिक समारोह की वजह से आपको अपने आरामतलबी को त्यागना पड़ सकता है। घर में किसी बड़े के व्यक्तिगत मामले को लेकर समझाने में कामयाब हो सकते हैं। खाने में फल को अहमियत दे सकते हैं।

[bc_video video_id=”6007127348001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: यदि आप सावधानी नहीं रखेंगे तो बदलता हुआ मौसम आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऑफिस की राजनीति पका सरदर्द बन सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको अपने सभी विकल्प खुले रखना चाहिए। प्यार आपके लिए प्राण पोषक बना रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: प्रेमी आपको किसी विदेश यात्रा पर ले जाने की पहल कर सकता है, मौका को हाथ से नहीं जाने देंगे। रोमांटिक मोर्चे पर किसी करीबी के साथ मस्ती भरे गतिविधियों में शामिल रह सकते हैं। जो लोग किसी नए घर की तलाश में लगे हैं उन्हें थोड़ा और इंतजार करने की जरुरत है।

धनु राशिफल: घरेलू महिलाएं घर को नए सिरे से सजाने के विचार को व्यवहारिक रुप दे सकती हैं। रोजमर्रा के काम से फुर्सत लेकर एक छोटी सी छुट्टी पर जाने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी काम को अधूरा छोड़ना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मकर राशिफल: आपका बच्चा या भाई बहन अपनी जिम्मेदारी निभा कर आपको गर्व महसूस करा सकता है। किसी समारोह में आपकी नजर किसी से मिलने की संभावना है, प्यार की शुरुआत हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर सौदा पक्का करने के लिए आप एक कदम और बढा सकते हैं।

कुंभ राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन उम्मीद से भी ज्यादा रह सकता है। जो लोग यात्रा के लिए पूर्ण रुप से तैयार नहीं थे उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी बात पर गहन सोच में डूबे रह सकते हैं।

मीन राशिफल: आप बिजली का बिल या अन्य किसी बिल में कटौती के लिए दृढता दिखा सकते हैं। खानपान में सजग रह कर आप आकार में बने रह सकते हैं। आज आपको अपने आदतों को लेकर दुगुना सावधान रहना पड़ सकता है।