Horoscope Today 26 February 2019: मेष राशिफल: एक दूसरे की परवाह और सम्मान करते हुए आपसी रिश्ते को सहज ढंग से निभाते रहेंगे। सैलरी में बढोतरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिटनेस के लिए व्यायाम अपनाना कारगर साबित होगा।
वृषभ राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति में आपका सपना पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। समाजिक मोर्चे पर अत्यधिक व्यस्त रहने की संभावना है। किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी आने के कारण आप मजबूत वित्तीय स्थिति में रहेंगे।
मिथुन राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर आप की उम्मीद से भी परे सफलता मिलने की संभावना है। खुद का व्यवसाय करने वालों के लिए भाग्यशाली दिन है, आमदनी की बरसात संभव है। शैक्षणिक मोर्चे पर नेटवर्किंग से बहुत सारी मुश्किलें आसान हो जाने की संभावना है।
कर्क राशिफल: आराम का पल मिलना कठिन लग रहा है। शैक्षणिक मोर्चो पर आपकी एकाग्रता और मेहनत चुनौतीपूर्ण स्थिति को भी आसान बना देगी। आमदनी का अन्य जरिया तलाश कर सकते हैं। खानपान में परहेज रखना हितकर होगा।
सिंह राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर कोई नई शुरुआत करने के लिए उचित समय है। यदि आप आज अपना दिन खराब नहीं करना चाहते हैं तो किसी अपने के मन को बहलाने फुसलाने का भरपुर प्रयास कर सकते हैं। फिटनेस को लेकर ध्यान देने की जरुरत है।
कन्या राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर यदि आप दरकिनार होने से बचना चाहते हैं तो, आपको समय रहते कुछ ठोस कदम उठाना होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आत्मविश्वास से भरपुर नजर आएंगे। खान पान को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है।
[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर चीजों को हल्के में लेने से बचें, गंभीर परिस्थिति हो सकती है। किसी से उधार के लिए पूछना आपको शर्मिंदा कर सकता है, ऐसा करने से बच सकते हैं। शुरु किए गए व्यायाम को निरंतर जारी रखने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: आज कोई रिश्तेदार या दोस्त आपके घर आ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर सावधानी से आगे बढने की आवश्यकता है। पेशेवर मोर्चे पर आप को जो काम पसंद नहीं उस पर ध्यान देने से परहेज कर सकते हैं।
धनु राशिफल: आज आपके पास करने के लिए ज्यादा कुछ होने की संभावना नहीं है, इसलिए समय से पहले काम खत्म कर सकते हैं। किसी रिश्ते में हां या ना कहने की आदत डाल सकते हैं। आज किसी शानदार काम को अंजाम देने में व्यस्त रहने की संभावना है। स्वास्थ संतोषजनक बना रहेगा।
मकर राशिफल: क्या किया होता जो अच्छा हो सकता था ऐसा सोच कर पछताने से कुछ हासिल नहीं होगा, चीजों को समय पर छोड़ दें समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी बाहरी से सहयोग मिलने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर काम के कुशल प्रबंधन के कारण आप अच्छी स्थिति में रह सकते हैं।
कुंभ राशिफल: व्यापारिक सौदा आपके हक में रहने की संभावना है। क्षणभंगुर मौके का फायदा उठाने के लिए आप तेजी से बढ सकते हैं। प्यार को समय देने की जरुरत महसूस करेंगे, इसके लिए समय निकाल सकते हैं। फिटनेस के लिए कदम उठा सकते हैं।
मीन राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर अपने विकल्प खुले रखें जरुरी नहीं जैसा आप चाह रहे हैं वो संभव ही हो। यदि वित्तीय स्थिति चिंताजनक है तो उसे उपर ले जाने का प्रयास कर सकते हैं। काम पर चुनौतीपूर्ण स्थिति से शीघ्रता से निपट सकते हैं। फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे।
