Horoscope Today 24 February 2019: मेष राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर अस्थिरता का असर आपके परिणाम पर नजर आने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर हर बात को हल्के में लेने से बचें, अन्यथा नुकसानदायक हो सकता है। फिजूलखर्ची पर पाबंदी लगाए जाने की संभावना है।

वृषभ राशिफल: उच्च शिक्षा लेने वाले लोगों के उपर काम का बोझ बढ जाने की संभावना है। सभी की सुविधा का ख्याल रखना संभव नहीं होगा, इसलिए सबकी पसंद की अहमियत दे सकते हैं। जीवनसाथी आज किसी चिंता में नजर आएंगे,आप उसका कारण जानने का प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर भले ही अभी आप किसी परेशानी से गुजर रहे हैं, लेकिन आगे बेहतर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसी के झूठ के पीछे का भी मकसद भांप सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है।

कर्क राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर एक छोटा सा अवकाश मिलने की संभावना है। वित्तीय मोर्चे पर सचेत हो सकते हैं। किसी संपत्ति विवाद को शांति से सुलझा सकते हैं। फिटनेस के लिए कदम बढाए जाने की संभावना है।

सिंह राशिफल: कार्यस्थल की रुपरेखा में बदलाव की संभावना है। जल्द ही अच्छे निवेश में पैसा लगाने का सपना पूरा हो सकता है। प्रतिकूल परिस्थिति में आगे बढना स्वास्थ पर बुरा असर डाल सकता है। समाजिक मोर्चे पर उठाए गए कदम को मिली जुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है।

कन्या राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन का परिणाम मिल सकता है। विभिन्न श्रोत से पैसा आने के कारण वित्तीय मोर्चे पर मजबूत रहने की संभावना है। किसी करीबी की सलाह पर फिटनेस के लिए सचेत हो सकते हैं।

[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिसका फायदा उठा सकते हैं। पुराने परिचित फिर से करीब आ सकते हैं। बचत की आदत आपको आर्थिक चिंताओं से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: कोई अपनी पहचान छुपाकर आपकी मदद कर सकता है। किसी के गलत मामले में पड़ने से बचें, ये आपकी छवि खराब कर सकता है। पूर्व निवेश से अच्छी आमदनी आने की संभावना है।

धनु राशिफल: किसी पार्टी में दिल खोल कर मस्ती कर सकते हैं। जिससे आप हाल में ही मिले हैं धीरे धीरे उससे नजदीकी बढा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी विद्वान का मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधान रहने की जरुरत है।

मकर राशिफल: आपको शैक्षणिक मोर्चे पर किसी की सहायता करने के लिए कहा जा सकता है,आप अपना बेहतर प्रयास करेंगे। व्यापारिक मोर्चे पर यदि आपने चुस्ती नहीं दिखाई तो, एक बेहतर मौका आपके हाथ से फिसल सकता है। यदि आप आर्थिक स्थिरता चाहते हैं तो किसी अतिरिक्त विकल्प की तलाश करें।

कुंभ राशिफल: घर के किसी नौजवान को चुनौतीपूर्ण काम में साथ दे सकते हैं। किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर सभी प्रकार की चुनौती को मात देकर आगे निकल सकते हैं।

मीन राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर सकते हैं। आपके नजरिए और योजनापूर्ण काम को बॉस से सराहना मिलने की संभावना है। अच्छी कमाई को बावजूद आप अन्य विकल्प की तलाश कर सकते हैं। कुछ निर्णय लेने से पहले परिवार के अन्य सदस्य के मूड को भांप लें।