Horoscope Today, 22 February 2019: मेष राशिफल: व्यापार या मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए आजका दिन काफी शुभ रहने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप बिना किसी परेशानी के अपनी योजनानुसार आगे बढ सकते हैं। परिवार में किसी समारोह का आयोजन किए जाने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: आज परिवार में रोमांचक माहौल रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी पकड़ देखकर आपको अपना लक्ष्य पूरा होता दिख सकता है। आपकी पेशेवर कुशलता की वजह से आपको ज्यादा से ज्यादा काम मिलने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: जिसे आप विशेष पसंद नहीं करते थे उसके प्रति उदार रवैया अपना सकते हैं। बहुत जल्दी प्यार पाने का आपका सपना साकार होने की संभावना है। व्यायाम करना या जिम जाना शुरु कर सकते हैं।
कर्क राशिफल: यदि आप सार्जनिक हित के लिए पैसा खर्च करने का सामर्थ रखते हैं, तो इसके माध्यम से अपनी समाजिक छवि चमकाने का विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिए आजका दिन अच्छा साबित होने वाला है। फिल्म या विपणन से जुड़े लोगों को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट शुरु करने का मौका मिलने की संभावना है।
सिंह राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर अटके हुए काम को जल्द से जल्द निपटाना आवश्यक है। घरेलू मोर्चे पर की गई मेहनत सफल होने की संभावना है। समाजिक पकड़ को मजबूत करने के लिए आपको लोगों के साथ अपने संबंध मजबूत करने की जरुरत है।
कन्या राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण काम को कुशलतापूर्वक करने के कारण आपकी प्रशंसा उंचे स्तर तक होने की संभावना है। किसी सौदे के माध्यम से आपके हाथ सोने का अंडा देने वाली मुर्गी लग सकती है। साकारात्मक विचार रखने से आपके मानसिक स्वास्थ पर अच्छा असर पड़ेगा।
[bc_video video_id=”6004440648001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: किसी महत्वपूर्ण काम को जिसे आप भूल चुके थे उस पर अब आपका ध्यान जा सकता है। आज आप अपने करीबी या प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं। कोई संपत्ति विवाद सोहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाए जाने की संभावना है। स्वास्थ संतोषजनक बना रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: परिवार में टकराव करने से बचें ,क्योंकि इससे किसी को कुछ नहीं मिलने वाला है। शैक्षणिक मोर्चे पर अभी और बहुत कुछ पाने की चाहत बांकी रह सकती है। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा आने की संभावना है। किसी बिमारी से छुटाकारा पाने में समय लग सकता है।
धनु राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर आपको आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर मिला अच्छा परिणाम आपका मनोबल उंचा करने वाला साबित होगा। अपने दोस्तों का दायरा बढाकर आप सरदर्दी मोल ले सकते हैं। कोई व्यक्ति आपको आपकी निजी तकलीफ से निकलने में मदद कर सकता है।
मकर राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलने की संभावना है। बिना भटकाव के काम करने की क्षमता आपकी बहुत बङी शक्ति साबित हो सकती है। स्वास्थ को लेकर सावधान रहने की जरुरत है।
कुंभ राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर चाह कर भी अवकाश नहीं ले पाएंगे। किसी काम को पूरा करने में कामगारों का प्रबंधन करने में असफल रहने के कारण काम पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ संतोषजनक बना रहेगा।
मीन राशिफल: विदेश यात्रा पर जाने की योजना वित्तीय स्थिति अनूकुल होते ही जल्द से जल्द पूरा किए जाने की संभावना है। किसी संपत्ति को किराए पर दे देने से आपकी आर्थिक सेहत सुदृढ होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको मुल्यांकन करने की जरुरत महसूस हो सकती है। प्यार को जीवंत बनाने का प्रयास कर सकते हैं।