Horoscope Today, 17 March 2019: मेष राशिफल: आज आपका दिन मंगलमय होगा। आपके बिगड़े काम बनेंगे। भगवान शिव की अराधना करें। किस्मत आपके साथ है।
वृषभ राशिफल: लम्बे समय से किसी काम में व्यस्त रहने के कारण आप थकान महसूस करेंगे। इसलिए आपको इस दिन आराम करने की सलाह दी जाती है। तनाव लेने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खाने-पीने का भी उचित ध्यान दें।
मिथुन राशिफल: परिवार का माहौल थोड़ा तनाव भरा रहेगा। उचित होगा किसी भी तरह के झगड़े होने से बचें। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में भी तनाव आ सकता है। शिव परिवार की पूजा करेंगे तो दिन अच्छा गुजरेगा।
कर्क राशिफल: आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रह सकता है। अचानक घर में कोई मेहमान आ सकता है। लेकिन भाग्य आज आपके साथ है। किसी भी तरह का नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। काम शुरू करने से पहले गरीबों को दान देना ना भूलें। दिन शुभ रहेगा।
सिंह राशिफल: आपके लिए दिन शुभ है। अचानक से कहीं से रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। जिससे आपके रूके हुए कामों को आप सरलता पूर्वक कर पाएंगे। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इसलिए सरस्वती मां की पूजा करें।
कन्या राशिफल: आपके लिए दिन उत्तम है। भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। लेन-देन की दृष्टि से दिन अच्छा है। लेकिन खर्चों का ध्यान रखें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशिफल: शत्रु से बचकर रहें। आपके किसी काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए हर काम को सावधानी पूर्वक करें। वाणी पर संयम रखें। किसी के बहकावे में ना आए।
[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने किसी काम में अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे आपको सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को कोई भी नया काम शुरू करने से आज बचना होगा। भगवान के मंदिर में दीपक जलाने से दिन अच्छा गुजरेगा।
धनु राशिफल: करीबी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। किसी दूसरे की वजह से आपके अपने पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी भी तरह का भ्रम नहीं करें। साथ ही इस राशि के जातकों को वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।
मकर राशिफल: बच्चों के लिए दिन उत्तम रहेगा। मां सरस्वती की कृपा रहेगी। जिससे पढ़ने में मन ज्यादा लगेगा। बुजुर्गों को थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। खाने-पीने का खास ध्यान रखें। गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशिफल: आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
मीन राशिफल: मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए आज दोस्तों से थोड़ा दूरी बनाए रखें। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब रहने से आप परेशान हो सकते हैं। भगवान की पूजा करें। गरीबों को भोजन कराएं। ज्यादा मानसिक तनाव लेने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
