Horoscope Today, 14 February 2019: मेष राशिफल: आज आपको घर से बाहर सर्तक रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से बचें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों से भेंट हो सकती है।
वृषभ राशिफल</strong>: धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके नए दोस्त बनेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का ख्याल रखें।
मिथुन राशिफल: मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। सेहत का ख्याल रखें। किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। आर्थिक तंगी रहेगी।
कर्क राशिफल: आज विदेश से आपको लाभ मिलेगा। दफ्तर में आपके काम की तारीफ रखें। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। इनकम में बढ़ोत्तरी के योग हैं।
सिंह राशिफल: पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आज का दिन शांति से व्यतीत करें। माता की सेहत का ख्याल रखें। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है।
कन्या राशिफल: नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्र का आगमन हो सकता है।
[bc_video video_id=”5999923202001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। संतान पक्ष का ख्याल रखें। निवेश में ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिफल: आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उपहार और धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशिफल: नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
मकर राशिफल: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मन अशांत रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशिफल: प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धैर्य रखें।
मीन राशिफल: व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। यात्रा की संभावना है। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
