Horoscope Today, 10 March 2019 मेष राशिफल: किसी भी तरह की अति आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है, एतिहात रखें। बढाने के लिए अतिरिक्त काम शुरु करना सही फैसला साबित होगा। प्रेमी अपना वादा निभाने में सक्षम साबित हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल: परिवार के किसी सदस्य का मूडीनेस पूरे घर का माहौल निभा सकता है। फिजूलखर्ची आपका बजट बिगाड़ने वाली है। प्रेमी आज बिल्कुल नए रुप में सामने सकता है, प्रेम संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।

मिथुन राशिफल: आप कुछ भविष्य की चिंता में खोये रहेंगे, पढाई को लेकर चिंता होने की संभावना है। वित्तीय स्तर पर मजबूती रहने की उम्मीद है। प्रेम संबंध के मामले में धीरे-धीरे ही सही स्थिति यादगार बन सकती है।

कर्क राशिफल: परिवारिक मामले में पनप रही अशांति को समय रहते सुलझाने की जरुरत है। आप में से कुछ लोग आज किसी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। किसी दोस्त के मार्गदर्शन को गंभीरता से लेने की जरुरत है। एक छोटी सी बात से रोमांटिक माहौल बिगड़ने की संभावना है।

सिंह राशिफल: किसी प्रतियोगिता में संतोषजनक प्रदर्शन रहने वाला है। प्रमोशन या ट्रांसफर के मामले में देरी की संभावना है। ताजगी और उर्जा पाने के लिए आपको एक छोटे से अवकाश की जरुरत हो सकती है। फिलहाल रोमांस को दरकिनार करना पड़ सकता है समय आपके विपरीत होने की संभावना है।

कन्या राशिफल: घरेलू स्तर पर समय नहीं दे पाने की वजह से कई समस्याएं हो सकती है। संपत्ति खरीदे जाने की संभावना है। आपको अपने प्रेम संबंध को रोमांचक बनाने की जरुरत महसूस हो सकती है। सर्जरी से गुजरने वाले लोगों की स्थिति में तेजी से सुधार की उम्मीद है।

[bc_video video_id=”6011088907001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: आपके पेशेवर क्षमता की मांग बढने की संभावना है। नियमित व्यायाम और दिनचर्या में परिवर्तन करने का असर आपकी सेहत पर नजर आने की उम्मीद है। आज प्रेमी से मिलना खतरे से खाली नहीं , मिलने से बचना हितकर होगा।

वृश्चिक राशिफल: कला क्षेत्र में काम करने वालों को खरीददार ढूंढने में परेशानी होने वाली है। आज यात्रा करना पड़े तो मौसम से बचाव के इंतजाम का भरपुर इंतजाम करके निकल सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को ज्यादा खाना मंहगा पड़ सकता है। आज प्रेमी गंभीर रुप में नजर आ सकता है।

धनु राशिफल: जिन लोगों को बाहर जाने के लिए कहा जा रहा था उन्हें सरकारी तंत्र की कोई समस्या झेलनी पड़ सकती है। शादी या किसी के जन्मोत्सव से घर में खुशहाली आने की संभावना है। आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशिफल: आज आप दोस्तों या करीबी मित्रों के साथ का आनंद ले सकते हैं। सेहत के अनुरुप खान-पान लेकर आप अच्छे स्वास्थ का आनंद लेने वाले हैं। जो काफी पहले से आपसे प्यार करता है वो अब भी आपके साथ खड़ा नजर आ सकता है।

कुंभ राशिफल: परिवार के लोग एक साथ छुट्टियां मनाने जाने पर विचार कर सकते हैं। लोन की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलती नजर आ रही है। खेल-कूद में हिस्सा लेने के कारण आप उर्जावान बने रहेंगे।

मीन राशिफल: आपको अपने क्षेत्र में स्थापित होने के लिए एक शानदार मौका मिलने वाला है। कोई आपसे काफी समय पहले किया हुआ वादा निभा सकता है, आप उसकी तारीफ कर सकते हैं सहकर्मी आपके बहुत बड़े मददगार साबित होने वाले हैं।